फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Red alert for heat wave for two days in Punjab paddy sown in boiling water amidst scorching heat

झुलस रहा पंजाब: दो दिन हीट वेव का रेड अलर्ट, प्रचंड गर्मी के बीच खाैलते पानी में हो रही धान की बिजाई

Thu, 12 Jun 2025 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:35 PM IST
सार

45.8 डिग्री के तापमान के साथ अमृतसर पंजाब में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Red alert for heat wave for two days in Punjab paddy sown in boiling water amidst scorching heat
भीषण गर्मी के बीच धान की बिजाई - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब गरमी में झुलस रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए गंभीर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 14 जून के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन


वहीं प्रचंड गर्मी के बावजूद पंजाब में धान बिजाई का काम जोरों पर चल रहा है। पैरों तले खौलता पानी और सिर पर आग बरसाती धूप भी किसान मजदूर का हौसला तोड़ नहीं पाई है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को 45.8 डिग्री के तापमान के साथ अमृतसर पंजाब में सबसे गर्म रहा। वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे यह सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 26.3 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा व मानसा में सीवियर हीट वेव का प्रकोप देखने को मिल सकता है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब के तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में 15 जून से मौसम बदलेगा। तीन दिन पंजाब में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed