फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain in Punjab Alert for three days rain in Jalandhar

Rain in Punjab: तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, जालंधर में देर रात से हो रही बरसात से तापमान गिरा

Thu, 14 Aug 2025 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 03:26 PM IST
सार

माैसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। बुधवार को पंजाब में मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है।

विज्ञापन
Rain in Punjab Alert for three days rain in Jalandhar
पंजाब में बरसात का अलर्ट - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में आज से अगले तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जालंधर में देर रात से तेज बारिश हो रही है और कई जगहों पर पानी भर गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली लेकिन परेशानियां भी बढ़ गई हैं। वहीं माेगा में सुबह से बरसात हो रही है। 
विज्ञापन


माैसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना,पटियाला, तरनतारन, मोगा, बरनाला, संगरूर व मानसा जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

बुधवार को सबसे अधिक 36.2 डिग्री पारा अबोहर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के पास बना है। सबसे कम 24.9 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, लुधियाना का 32.9 डिग्री, पटियाला का 35.8 डिग्री, पठानकोट का 32.9 डिग्री, फिरोजपुर का 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.9 डिग्री, लुधियाना का 26.4 डिग्री, पटियाला का 27.2 डिग्री, बठिंडा का 26.6 डिग्री, होशियारपुर का 26.4 डिग्री, फरीदकोट का 28.2 डिग्री, फिरोजपुर का 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।

टांडा विधायक ने डीसी के साथ किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दाैरा 

जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता और प्रभावी प्रबंध किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज टांडा, दसूहा और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन 24 घंटे सतर्क है और प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सबसे पहले उन्होंने विधायक टांडा की मौजूदगी में उन्होंने रड़ा मंड, मियाणी मंड, गांव अबदुल्लापुर व ब्यास किनारे बने धुस्सी बांध का का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मुकेरियां के गांव मोतला व मेहताबपुर का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर एसएसपी संदीप कुमार मलिक, ए.डी.सी (ग्रामीण विकास) निकास कुमार तथा ड्रेनेज, स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक उड़मुड़ टांडा जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर निगरानी कर रहे हैं और सरकार की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का नियंत्रण नहीं होता, लेकिन पंजाब सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो और राहत सामग्री समय पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed