फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjabi actress Sonia Mann joins Aam Aadmi Party

Punjab: पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान आम आदमी पार्टी में शामिल, किसान नेता की बेटी का केजरीवाल ने किया स्वागत

Sun, 23 Feb 2025 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 04:48 PM IST
सार

पंजाबी फिल्म अभिनेत्री सोनिया मान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है।

विज्ञापन
Punjabi actress Sonia Mann joins Aam Aadmi Party
अभिनेत्री सोनिया मान आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी फिल्म अभिनेत्री सोनिया मान रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गई। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। सोनिया मान किसान आंदोलन के दौरान सक्रिय रही और पिछले कुछ समय से वह प्रमुखता के साथ किसानों का मुद्दा उठा रही थी।

विज्ञापन
सोनिया कीर्ति किसान यूनियन के नेता बलदेव सिंह की बेटी है। दिल्ली किसान आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पार्टी में शामिल होने के बाद सोनिया मान ने कहा कि मैं आप नेताओं के कार्यों और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हूं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के कामों देखते हुए मैंने 'आप' में शामिल होने का फैसला किया है। मुझे लगा कि सिर्फ यही पार्टी मुझे लोगों के लिए काम करने का अवसर प्रदान सकती है। उन्होंने कहा कि जब भी मैंने किसी आप विधायक या मंत्री के समक्ष कोई मुद्दा उठाया तो उन्होंने उसे प्राथमिकता के आधार पर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह का जिक्र किया और बताया कि कैसे स्वास्थ्य मंत्री ने उनके अनुरोध पर गांव में ड्रग्स कमेटियां बनाई और विवेकानंद हेल्थ सेंटर जो अमृतसर मेडिकल कॉलेज के अंदर स्थित है, उसे ठीक कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया मान ने कहा कि पिछली सरकारों के समय कई योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती थी, लेकिन अब सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने आप सरकार द्वारा सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाने के फैसले की भी तारीफ की और कहा कि यह एक अच्छी राजनीति का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed