{"_id":"67b69667d8d42e909b01f3b2","slug":"punjab-weather-update-rain-in-punjab-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पंजाब में देर रात कई जिलों में बरसात से बढ़ी ठंडक, तेज हवाओं से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पंजाब में देर रात कई जिलों में बरसात से बढ़ी ठंडक, तेज हवाओं से ठिठुरे लोग
Thu, 20 Feb 2025 08:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:12 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
अबोहर में बरसात
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात और गुरुवार सुबह कई जिलों में बरसात हुई। इससे पारे में गिरावट आई। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बरसात के बाद चली ठंडी हवाओं से ठंडक बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी।
मौसम विभाग ने बारिश के कारण दिन व रात के तापमान में 3-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है। पंजाब में बुधवार को सबसे अधिक 27.8 डिग्री का पारा पटियाला और रूपनगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, अमृतसर का पारा 24.3 डिग्री, लुधियाना का 25.2 डिग्री, पठानकोट का 26.1 डिग्री, बठिंडा का 25.6 डिग्री, फाजिल्का का 25.6 डिग्री, फिरोजपुर का 24.5 डिग्री, होशियारपुर का 25.9 डिग्री, जालंधर का 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 6.3 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री, लुधियाना का 10.4 डिग्री, पटियाला का 10.0 डिग्री, बठिंडा का 10.8 डिग्री, फरीदकोट का 8.5 डिग्री, फाजिल्का का 11.2 डिग्री, फिरोजपुर का 9.6 डिग्री, जालंधर का 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।