फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab sent 113 crore outstanding bill to Haryana for maintenance of Bhakra Canal

हरियाणा पर पंजाब का 113 करोड़ बकाया: रिपोर्ट में खुलासा, क्या भाखड़ा-नंगल बांध पर दोनों राज्यों में फिर टकराव?

Wed, 30 Jul 2025 09:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Jul 2025 09:32 PM IST
सार

हरियाणा पर पंजाब का 113 करोड़ रुपये का बकाया है। पंजाब सरकार की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि हरियाणा ने वर्ष 2015-16 के बाद भाखड़ा नहर के संचालन और मरम्मत कार्यों के लिए पंजाब को कोई भुगतान नहीं किया है।

विज्ञापन
Punjab sent 113 crore outstanding bill to Haryana for maintenance of Bhakra Canal
पंजाब सीएम भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

भाखड़ा-नंगल बांध के मुद्दे पर एक बार फिर पंजाब और हरियाणा में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब सरकार ने भाखड़ा नहर के संचालन और रखरखाव से जुड़े बकाया खर्च के लिए हरियाणा सरकार को 113.24 करोड़ रुपये का बिल भेजा है।

विज्ञापन


पंजाब सरकार की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि हरियाणा ने वर्ष 2015-16 के बाद भाखड़ा नहर के संचालन और मरम्मत कार्यों के लिए पंजाब को कोई भुगतान नहीं किया है। पंजाब के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार ने हरियाणा के सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बकाया राशि के भुगतान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि भाखड़ा मेन लाइन केनाल डिवीजन पटियाला के 103.92 करोड़ और मानसा केनाल डिवीजन जवाहरके के 9.32 करोड़ रुपये बकाया है। पंजाब के हिस्से से ही भाखड़ा नहर के मरम्मत कार्यों व संचालन का पैसा खर्च होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर से कुल 12,455 क्यूसेक पानी की आपूर्ति
भाखड़ा नहर से कुल 12,455 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती है। इसमें से 7841 क्यूसेक (63 प्रतिशत) हरियाणा को, 3108 क्यूसेक (25 प्रतिशत) पंजाब को, 850 क्यूसेक (7 प्रतिशत) राजस्थान को, 496 क्यूसेक (4 प्रतिशत) दिल्ली को और 160 क्यूसेक (1 प्रतिशत) चंडीगढ़ को मिलता है। भाखड़ा नहर पंजाब से होकर गुजरती है इसलिए इसके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होती है। अन्य राज्यों को भाखड़ा नहर के संचालन और मरम्मत कार्य में उनके हिस्से के अनुरूप पैसा देना होता है। पंजाब सरकार की ओर से किए जाने वाले नहर के रखरखाव, मरम्मत और कर्मचारियों की तनख्वाह आदि के खर्च के लिए बड़ा हिस्सा हरियाणा को देना होता है, क्योंकि वह सबसे ज्यादा पानी लेता है। 2015-16 के बाद हरियाणा ने इन खर्चों की भरपाई करना बंद कर दिया था।


कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्च का भी बकाया
पंजाब सरकार की ऑडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अकेले साल 2023-24 में हरियाणा पर कर्मचारियों के वेतन और कार्यालय खर्च के 22.20 करोड़ रुपये बकाया हैं। वर्ष 1990 से 2023-24 तक कुल 318.34 करोड़ रुपये की राशि तनख्वाह व प्रशासनिक रूप में हरियाणा की देनदारी बनती है। 2016-17 से पहले पंजाब जल संसाधन विभाग नियमित रूप से इन खर्चों का लेखा-जोखा रखता था लेकिन इसके बाद लापरवाही बरती गई। जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार के ध्यान में मामला आने के बाद उन्होंने आंतरिक ऑडिट के आदेश दिए, जिसमें यह बड़ी चूक सामने आई। राजस्थान सरकार नियमित रूप से पंजाब को भाखड़ा और बीकानेर नहर के बदले हर साल 8 से 9.5 करोड़ रुपये भेजती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed