फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab SC families loan of Rs 68 crore waived by cabinet 4727 families will benefit

Punjab Cabinet: एससी परिवारों का 68 करोड़ का कर्ज माफ, सरकार के फैसले से 4727 परिवारों को होगा फायदा

Tue, 03 Jun 2025 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जब इस साल का बजट बनाया जा रहा था तभी उसमें यह प्रबंध किए। अनुसूचित जातियों के भूमि विकास का लिया कर्जा की रिकवरी रेट 84 फीसदी है। 

विज्ञापन
Punjab SC families loan of Rs 68 crore waived by cabinet 4727 families will benefit
जानकारी देते सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कैबिनेट की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज हजारों लोगों को सरकार ने फायदा दिया है। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया।
विज्ञापन


मान ने कहा कि 31 मार्च 2020 तक जिन एससी परिवारों ने कर्ज लिया था, सरकार ने उन्हें माफ कर दिया है। 2025 के बजट में सरकार ने 4727 एससी लोगों का 68 करोड़ का कर्ज माफ किया। यह संस्था अब तक 847 करोड़ का इस साल कर्ज दे चुकी है। सीएम मान ने कहा कि तय तारीख के बाद से लोगों को अब कोई ब्याज या लिया कर्ज नहीं देना पड़ेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी कर रहा था साझा, तरनतारन से पकड़ा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी वर्ग के लोगों का पुराना कर्ज माफ कर सरकार उन्हें दोबारा से नया रोजगार या आजीविका कमाने का अवसर दे रही है। 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जब इस साल का बजट बनाया जा रहा था तभी उसमें यह प्रबंध किए। अनुसूचित जातियों के भूमि विकास का लिया कर्जा की रिकवरी रेट 84 फीसदी है। 
30 करोड़ मूल राशि 22 करोड़ ब्याज और 15 करोड़ पेनल इंटरेस्ट है। 20 साल से ये कर्ज पेंडिंग था। 

भगवंत मान का पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सिंदूर बांटने के कार्यक्रम और लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट मांगने पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री मान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कहीं देश में 'वन नेशन वन हस्बैंड' न लागू कर दिया जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed