फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   punjab sangrur road accident eight mgnrega workers killed

पंजाब में आठ मजदूरों की मौत: संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मौके पर 23 मनरेगा लेबर कर रहे थे काम

Sun, 18 Oct 2026 06:54 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 18 Oct 2026 06:54 PM IST
सार

घटना के वक्त करीब 23 महिला और पुरुष मजदूर सड़क निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित और बेहद तेज रफ्तार कार ने वहां काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया।

विज्ञापन
punjab sangrur road accident eight mgnrega workers killed
संगरूर में सड़क हादसा, नौ मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार वरना कार ने सड़क किनारे पौधे लगाने का काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। मृतक गांव अलीशेर के रहने वाले थे। घायलों को लहरागागा और सुनाम के सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते कई घायलों को संगरूर, सुनाम और पटियाला रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सड़क किनारे 23 मजदूर लगा रहे थे पौधे
गांव चोटियां के नजदीक जंगलात विभाग के तहत करीब 23 महिलाएं और पुरुष मनरेगा मजदूर पौधे लगाने के काम में जुटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मजदूर उस समय सड़क किनारे बैठकर पानी पी रहे थे। कार कई मजदूरों को दूर तक घसीटती ले गई। पांच महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोगों की लहरागागा और एक महिला की संगरूर अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों की पहचान
मृतकों में सरबजीत कौर पत्नी सोनी सिंह, रणजीत कौर पत्नी काला सिंह, कर्मजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह, निक्की पत्नी बंता सिंह, मनजीत कौर पत्नी तरसेम सिंह और मोटरसाइकिल सवार जीवन सिंह पुत्र राम लाल शामिल हैं। दो अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन

हादसे के एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, पुलिस पर भी देरी का आरोप
हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर रोष जताया। प्रत्यक्षदर्शियों हरविंदर सिंह उर्फ लवी और अमृतपाल सिंह के मुताबिक, हादसे की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। हरविंदर ने बताया कि वह पास की फैक्टरी में काम कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तो कई मजदूर गंभीर हालत में पड़े थे। उन्होंने दावा किया कि 22-23 मजदूर इसकी चपेट में आए थे और कुछ की हालत बेहद नाजुक थी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि घटनास्थल से महज एक मिनट की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिसकर्मी देर से पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक को उनके सामने लाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज
एसपी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अब तक आठ लोगों की मौत की सूचना है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed