{"_id":"698d4cc74e7dfacb380ba518","slug":"punjab-roadways-workers-strike-today-meeting-with-transport-secretary-inconclusive-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल: परिवहन सचिव के साथ बैठक रही बेनतीजा, आज भी नहीं चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल: परिवहन सचिव के साथ बैठक रही बेनतीजा, आज भी नहीं चलेंगी बसें
Thu, 12 Feb 2026 09:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:20 AM IST
सार
यूनियन नेता रेशम सिंह ने कहा कि कर्मियों पर दर्ज केस रद्द कर उनकी रिहाई, निलंबित कर्मचारियों की बहाली और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांगें लंबित हैं। इसके अलावा नई बसों की खरीद और किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल के चलते वीरवार को भी सरकारी बसों के पहिए थमे रहेंगे। परिवहन सचिव के साथ बुधवार को हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यूनियन नेता रेशम सिंह ने कहा कि कर्मियों पर दर्ज केस रद्द कर उनकी रिहाई, निलंबित कर्मचारियों की बहाली और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांगें लंबित हैं। इसके अलावा नई बसों की खरीद और किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग भी उठाई गई है। मंगलवार को कई रूटों पर बसें डिपो में खड़ी कर विरोध जताया गया। अब यूनियन ने संगरूर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया है।