{"_id":"6768ed00ef3293138206af87","slug":"punjab-police-encounter-with-terrorists-targeting-police-stations-in-pilibhit-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस का मुंहतोड़ जवाब: थानों पर ग्रेनेड हमले कर बना रहे थे निशाना, ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस का मुंहतोड़ जवाब: थानों पर ग्रेनेड हमले कर बना रहे थे निशाना, ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी ढेर
Mon, 23 Dec 2024 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:24 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तीन खालिस्तानी आतंकवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं। तीनों आरोपी गुरदासपुर में थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के आरोपी थे।
विज्ञापन
डीजीपी गाैरव यादव
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बीते 30 दिनों के अंदर पुलिस थानों और चौकियो पर आठ ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। थानों में ग्रेनेड हमलों के बाद खालिस्तानी आतंकी संगठनों ने पंजाब पुलिस के जवानों को अपना निशाना बनाया था। हालांकि खालिस्तानी आतंकी संगठन अपने इस मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
अब उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स सहित तीन टेरर मॉड्यूल के सदस्यों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस की जॉइंट टीम और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के टेरर मॉड्यूल के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी गुर्गे ढेर हो गए हैं।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों के बारे में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से ज्वाइंट ऑपरेशन कर इन आरोपियों पर एक्शन किया।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुरदासपुर में बीते दिनों पुलिस थानों पर हुए ग्रेनेड हमले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के इन गुर्गों का हाथ था। पुलिस को आतंकियों से दो एक-47 राइफल और दो ग्लाॅक पिस्तौल बरामद हुई है।
विज्ञापन
अब उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स सहित तीन टेरर मॉड्यूल के सदस्यों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
In a major breakthrough against a #Pak-sponsored Khalistan Zindabad Force(KZF) terror module, a joint operation of UP Police and Punjab Police has led to an encounter with three module members who fired at the police party.
विज्ञापन
This terror module is involved in grenade attacks at… — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 23, 2024