फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Police arrested two accused in IED placing at Ajnala Police Station

पंजाब पुलिस को सफलता: अजनाला थाने के बाहर IED प्लांट करने के दो आरोपी काबू, ISI का कनेक्शन आया सामने

Fri, 13 Dec 2024 10:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 10:29 PM IST
सार

अजनाला थाने के बाहर आईईडी प्लांट करने के मामले में पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की पहचान अमृतसर के जशनदीप सिंह के रूप में हुई है जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। 

विज्ञापन
Punjab Police arrested two accused in IED placing at Ajnala Police Station
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

अजनाला थाने के बाहर आइईडी लगाने वाले दो आरोपियों को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक का नाम जश्नदीप सिंह है। जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग युवक है। इन आरोपियों से पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड, एक तुर्की निर्मित पिस्तौल, मैगजीन और छह कारतूस बरामद किए है। आरोपी जश्नदीप सिंह आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा और हैप्पी पाशियां के संपर्क में था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने हैप्पी पाशियां के कहने पर 23 नवंबर की रात को थाने के बाहर आइईडी लगाया था। लेकिन आइईडी में कोई तकनीकी कमी रहने के कारण थाने को उड़ाने की योजना सफल न हो पाई। इसके बाद पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए धड़-पकड़ शुरु की तो दोनों ही शहर छोड़कर भाग गए। कुछ दिन बीत जाने पर आरोपी वापिस अमृतसर लौट आए। इनके बारे में पता लगने पर शुक्रवार को एसएसओसी की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया और इनकी निशानदेही से दो ग्रेनेड, एक पिस्तौल, छह कारतूस और मैगजीन बरामद किए।


वहीं अभी तक की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पशियां, जर्मन में रहने वाले गोपी नवाशहरिया और जीवन फौजी के संपर्क में थे। आरोपियों से मोबाइल फोन भी बरामद हुए है। जिनकी सारी डिटेल पुलिस की ओर से खंगाली जा रही है। ताकि पता चल सके कि आरोपी और किन-किन लोगों के साथ संपर्क में थे। इसके अलावा और कौन लोग इनके साथ मिले है। ताकि अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।

दोनों आरोपियों को पाकिस्तान भेजने की थी तैयारी

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि इन दोनों आरोपियों को आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेश्नल में शामिल करवाने की योजना था। जिसके तहत इन दोनों को जल्द ही आतंकी सगंठन के सदस्य किसी तरह बार्डर पार करवा कर पाकिस्तान ले जाने वाले थे। ताकि वहां पर इनको हथियार चलाने, ग्रेनेड फेंकने सहित अन्य सारी ट्रेनिंग दी जा सके और इसके बाद पंजाब सहित अन्य जगहों पर कोई बड़ी वारदात करवाई जा सके। इन आरोपियों को कश्मीर के रास्ते बार्डर पार करवाया जाना था। लेकिन इससे पहले कि यह दोनों आरोपी यहां से फरार हो पाते, इन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed