फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab government will recruit 130 specialist doctors

Punjab: 130 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती करेगी मान सरकार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा तैनात

Fri, 21 Feb 2025 08:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 08:20 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में लोकसभा में एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें सामने आया था कि पंजाब के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 336 डॉक्टरों की जरूरत है, जबकि स्वीकृत सिर्फ 298 पद हैं। इन केंद्रों पर सिर्फ 55 विशेषज्ञ डॉक्टर ही काम कर रहे हैं। इस तरह 281 डॉक्टरों की कमी है। 

विज्ञापन
Punjab government will recruit 130 specialist doctors
Doctor - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। नेशनल हेल्थ मिशन 130 विशेष डॉक्टरों की भर्ती करने जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फिलहाल 72 प्रतिशत डॉक्टर कम है। स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


एनएचएम पंजाब की तरफ से अनुबंध पर यह भर्ती की जा रही है, जिसमें 29 स्त्री रोग, 37 बाल रोग, 31 मेडीसिन, 4 मनोरोग, 14 जनरल सर्जरी और 15 रेडियोलॉजी विशेषज्ञ शामिल हैं। इन सभी की अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, मानसा, संगरूर, मोहाली समेत अन्य जिलों के सीएचसी में तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदेश में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं, जिस कारण अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। हाल ही में सरकार ने 400 पदों पर नियमित भर्ती की थी, लेकिन इसमें से 30 प्रतिशत डॉक्टरों ने जॉइन नहीं किया था। सरकार ने नोटिस जारी करके इन डॉक्टरों को चेतावनी दी थी, लेकिन बावजूद इसके अधिकतर डॉक्टर जॉइनिंग के लिए नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed