फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government elections for Panchayat Samiti and Zila Parishads May 13

Punjab: 31 मई से पहले होंगे पंचायत समिति और जिला परिषदों के चुनाव, सरकार ने शुरू की तैयारी

Thu, 13 Feb 2025 07:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने पंचायत समिति और जिला परिषदों के चुनाव करवाने की तैयारी कर ली है।  

विज्ञापन
Punjab government elections for Panchayat Samiti and Zila Parishads May 13
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब में 31 मई से पहले पंचायत समिति और जिला परिषदों के चुनाव होंगे। इस संबंध में ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही इसे राज्य चुनाव आयोग को भी भेज दिया है, ताकि चुनावी कार्यक्रम जारी किया जा सके।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि पंजाब में 153 पंचायत समिति हैं और 23 जिला परिषद हैं। बोर्ड की परीक्षाओं और रबी सीजन के फसल की कटाई को ध्यान में रखते हुए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से उन्होंने परीक्षाओं के संबंध में जानकारी मांगी है, जिसे ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
बता दें कि यह चुनाव एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। मार्च माह में परीक्षाओं के दौरान शिक्षक भी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते चुनावी डयूटी में भी उनको दिक्कत आएगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव कराया जाएगा। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव, विधानसभा उप-चुनाव और निगम चुनाव हुए थे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे अधिक 7 सीटें जीती थी, लेकिन उप-चुनाव में एक को छोड़कर आम आदमी पार्टी ने सभी सीटें जीती थी। वहीं निगम चुनाव में आप को एक में स्पष्ट बहुमत मिला था, जबकि दो पर पार्टी आगे रही थी। लेकिन बावजूद इसके पांचों प्रमुख नगर निगमों पर आप अपना मेयर बनाने में सफल रही है। आगे 2027 विधानसभा चुनाव के चलते सभी दलों के लिए यह चुनाव अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed