फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab farmers' bike rally today Chandigarh against land pooling policy

Chandigarh: लैंड पूलिंग नीति के विरोध में पंजाब के किसानों की बाइक रैली, ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

Mon, 13 Jul 2026 01:45 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 13 Jul 2026 01:45 PM IST
सार

बाइक रैली मोहाली स्थित नेचर पार्क से शुरू होगी। किसान निर्धारित मार्गों से होते हुए सेक्टर-34 ग्राउंड पहुंचेंगे जहां प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।  

विज्ञापन
Punjab farmers' bike rally today Chandigarh against land pooling policy
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

भारत-अमेरिका ट्रेड डील और पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) आज चंडीगढ़ में बाइक रैली निकाल रही है।
विज्ञापन


बाइक रैली मोहाली से शुरू हो गई है। पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान इसमें शामिल हुए हैं। रैली के चलते ट्रैफिक जाम हो गया है। 



रैली को देखते हुए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। साथ ही सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और आंशिक प्रतिबंध लागू हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन मार्गों से बचने और यात्रा से पहले वैकल्पिक रास्तों की योजना बनाने की अपील की है।


विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि बाइक रैली मोहाली स्थित नेचर पार्क से शुरू होगी। किसान निर्धारित मार्गों से होते हुए सेक्टर-34 ग्राउंड पहुंचेंगे जहां प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सेक्टर-51/52 लाइट पॉइंट, आईएसबीटी-43 चौक, साउथ एंड चौक, पिकाडिली चौक, अरोमा लाइट पॉइंट, किसान भवन चौक, गुरुद्वारा चौक, सेक्टर-20/21-33/34 चौक, गोशाला चौक, सेक्टर-50/51 चौक से मोहाली बैरियर और सेक्टर-45/46-49/50 चौक सहित कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और यात्रा से पहले चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट देखने की सलाह दी है। जरूरी काम होने पर ही इन मार्गों का उपयोग करने और वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed