{"_id":"67bff9a49b568700bf02c94a","slug":"punjab-education-minister-said-cbse-new-exam-pattern-will-not-be-implemented-in-state-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई का नया परीक्षा पैटर्न: शिक्षा मंत्री बोले-नहीं करेंगे लागू, पंजाबी को मुख्य विषय से बाहर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई का नया परीक्षा पैटर्न: शिक्षा मंत्री बोले-नहीं करेंगे लागू, पंजाबी को मुख्य विषय से बाहर करने का आरोप
Thu, 27 Feb 2025 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:06 AM IST
सार
विरोध बढ़ने के कारण सीबीएसई को भी स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा, जिसमें कहा गया कि ड्राफ्ट डेट शीट में शामिल अन्य विषयों और भाषाओं की सूची केवल संकेतक है और वर्तमान में जो विषय और भाषाओं के विषय ऑफर किए जा रहे हैं, वे 2025-2026 के लिए भी पहले की तरह ही जारी रहेंगी। पंजाब के सभी राजनीतिक दलों की तरफ से भी इसका विरोध किया गया है।
विज्ञापन
हरजोत बैंस
- फोटो : X @AAPPunjab
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नया परीक्षा पैटर्न लेकर आया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसमें पंजाबी को मुख्य विषय से बाहर करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि वह इसे लागू नहीं करेंगे।
इस बीच पंजाब सरकार ने भी अधिसूचना जारी कर साफ कर दिया कि प्रदेश में पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में न पढ़ाने वाले स्कूलों के सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं दी जाएगी और साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच पंजाब सरकार ने भी अधिसूचना जारी कर साफ कर दिया कि प्रदेश में पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में न पढ़ाने वाले स्कूलों के सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं दी जाएगी और साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
बिना पंजाबी पढ़े छात्र पास नहीं होंगे
पंजाब सरकार ने अधिसूचना जारी कर कहा कि किसी भी विद्यार्थी को पंजाबी पढ़े बिना पास घोषित नहीं किया जाएगा। प्रदेश के सभी बोर्डों से संबंधित स्कूलों में पंजाबी भाषा का मुख्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इन निर्देशों की उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों को एनओसी रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन