फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress incharge Sachin Pilot punjab visit Moga today all update

कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे मोगा: हत्या पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, मान सरकार पर साधा निशाना

Sat, 17 Oct 2026 11:33 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/लुधियाना Published by: Nivedita Updated Sat, 17 Oct 2026 11:33 AM IST
सार

सचिन पायलट नंबरदार बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार से मिलेंगे। बलजिंदर सिंह बल्ली की 18 सितंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव भिंडर कलां में जनवरी 2026 में मारे गए कांग्रेस के पूर्व पंचायत मेंबर उमरसीर सिंह के परिवार से भी पायलट मिलेंगे।

विज्ञापन
Punjab Congress incharge Sachin Pilot punjab visit Moga today all update
परमिंदर सिंह बिक्की के बेटे से बात करते सचिन पायलट - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह शनिवार को मोगा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिले में हत्या की विभिन्न घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके साथ ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव रविंदर राव दलवी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय इंदर सिंगला भी माैजूद थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने जून 2023 में मारे गए ज्वेलरी कारोबारी परमिंदर सिंह बिक्की के बेटे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।  उन्होंने कहा कि आज परिवार से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा गया है। परिवार को जिस तरह की मदद की जरूरत होगी, कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन






इसके बाद पायलट नंबरदार बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार से मिलेंगे। बलजिंदर सिंह बल्ली की 18 सितंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव भिंडर कलां में जनवरी 2026 में मारे गए कांग्रेस के पूर्व पंचायत मेंबर उमरसीर सिंह के परिवार से भी पायलट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पायलट ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जल्द पंजाब आएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में नशे और अपराध की समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी में राजनीतिक टूट का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के कुछ सांसद भाजपा में जा चुके हैं। पायलट ने कहा कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ राजनीतिक मुकाबला करना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके हक में आवाज उठाना है।

पंजाब में नशे के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा राजनीति किए जाने संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाय पंजाब के वास्तविक हालात पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिर्फ विज्ञापनों में फोटो छपवाने से सरकार नहीं चलती, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।

सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब में बढ़ते अपराध और नशे की समस्या को लेकर सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए, ताकि आम लोगों और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना कायम हो सके।
Trending Videos

गिद्दड़विंडी में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल के परिवार से मिलेंगे सचिन पायलट
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट आज जगराओं के नजदीक सिधवां बेट के गांव गिद्दड़विंडी में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के घर पहुंचेंगे। यहां वह तेजपाल सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा करेंगे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान जगराओं के हलका इंचार्ज एवं पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद सचिन पायलट भैणी साहिब जाएंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पंजाब में जिन परिवारों ने हत्या की घटनाओं में अपने परिजनों को खोया है, सचिन पायलट उन परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका गिद्दड़विंडी पहुंचने का कार्यक्रम है।

एसएसपी कार्यालय से महज 250 मीटर दूर हुई थी हत्या
गौरतलब है कि पिछले साल 31 अक्टूबर को जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोपहर करीब 2:50 बजे एसएसपी कार्यालय से महज 250 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने तेजपाल सिंह की छाती में गोली मार दी थी। इस वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।

सचिन पायलट के दौरे के दौरान पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा के अलावा कांग्रेस नेता करनजीत सोनी गालिब, ब्लॉक प्रधान नवदीप सिंह गरेवाल, मनी गर्ग समेत कई कांग्रेसी नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed