Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab cabinet meeting cm Bhagwant mann took 15 big decisions Anti drone systems installed on border

Punjab Cabinet: ऑपरेशन सिंदूर... पाक बॉर्डर... सीएम मान ने लिए 15 बड़े फैसले, पाकिस्तान नहीं करेगा हिमाकत

Fri, 09 May 2025 08:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 09 May 2025 08:26 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 15 अहम फैसले लिए गए, जिनमें पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Punjab cabinet meeting cm Bhagwant mann took 15 big decisions Anti drone systems installed on border
पंजाब कैबिनेट की बैठक। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के साथ जारी ऑपरेशन सिंदूर के बीच शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 15 अहम फैसले लिए। पाकिस्तान से लगती पंजाब की 532 किलोमीटर की सरहदों की सुरक्षा के लिए सीएम मान ने एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदने को मंजूरी दे दी है। पठानकोट से अबोहर तक हर 10 किलोमीटर पर यह एंटी ड्रोन कवच इंस्टॉल किए जाएंगे। बीएसएफ के साथ पंजाब पुलिस इन एंटी ड्रोन सिस्टम को इंस्टॉल करेगी, मौजूद कुछ एंटी ड्रोन बीएसएफ ने सरहदों पर इंस्टॉल कर रखे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से हथियार और ड्रग्स तस्करी सहित अन्य घटनाओं को आसानी से रोका जा सकेगा। वहीं पड़ोसी मुल्क भी ऐसी हिमाकत नहीं कर सकेगा। 

विज्ञापन


सीएम मान ने बताया कि पहले चरण में 9 एंटी-ड्रोन सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। राज्य सरकार इस पर 51.41 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सीएम ने कहा कि बीते वर्षों में ड्रोन और यूएवी के माध्यम से सीमाएं भेदने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनका इस्तेमाल हथियारों, नशे और विस्फोटकों को भारत में भेजने के लिए किया जा रहा है। अब ये अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम इन खतरों को समय रहते पहचान कर उन्हें निष्क्रिय करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

सीएम मान ने कैबिनेट में लिए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हाउसिंग डिपार्टमेंट की ओर से कुछ प्लॉट आवंटित किए गए थे, उन पर समय से निर्माण नहीं किया गया। अब ऐसे प्लॉट को इंडस्ट्री लगाने के लिए ट्रांसफर की जाएंगी। इस नई पहल के तहत फरीदकोट में आवास निर्माण विभाग की 135 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने को मंजूरी दी गई है। रंगला पंजाब के तहत के अब ऐसा फंड तैयार किया जा रहा है, ताकि विदेश में बैठे पंजाबी अपने गांव व हलके के विकास के लिए इस फंड में डोनेशन कर सकेंगे। उनके गांव या ब्लॉक में अस्पताल, स्कूल, डिस्पेंसरी या अन्य जन सुविधाओं के ढांचे के निर्माण के लिए यह फंड उस पर खर्च होगा। इस फंड में डोनेशन करने वालों को इनकम टैक्स में छूट दिए जाने के लिए भी राज्य ने केंद्र सरकार को इस संदर्भ में चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन

फरिश्ते का विस्तार, आतंकवाद, वॉर और पूर्व सैनिक पीड़ितों को मुफ्त इलाज

कैबिनेट ने फरिश्ते योजना का विस्तार किया है। विस्तार के तहत अब आतंकवाद, वॉर और पूर्व सैनिकों के घायल या दुर्घटना के दौरान निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह योजना सड़क दुर्घटनाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें युद्ध और आतंकी हमलों में घायल हुए नागरिकों को भी शामिल किया गया है। वहीं सीएम मान ने बताया कि गैर कानूनी माइनिंग पर रोक लगाने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ एमओयू साइन किया गया है। आईआईटी रोपड़ में एक्सीलेंस सेंटर तैयार होगा, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़कर सोनार और लिडार जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर अवैध खनन को रोका जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश की 13 जेलों में 5जी जैमर लगाए जाएंगे

सीएम मान ने कहा कि प्रदेश के 13 जेलों में 5जी जैमर लगाए जाएंगे। जेल के अंदर से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क कर टारगेट किलिंग, ड्रग्स तस्करी और आतंकवाद को बढ़ावा देने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। इन 13 जेलों में गोइंदवाल साहिब, पटियाला, बठिंडा, अमृतसर, संगरूर, फरीदकोट, मुक्तसर व अन्य जेलों में इंस्टाॅल किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि कई जेल रिहायशी इलाके के इर्द गिर्द पड़ती हैं, ऐसे में यहां आम जनता को नेटवर्क की दिक्कत होती थी, अब एक तय रेडियम में 5 जी जैमर काम करेगा। इससे रिहायशी इलाके पर भी असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed