Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Private school student assaulted in classroom in Chandigarh

चंडीगढ़: निजी स्कूल में छात्र से मारपीट, अभिभावकों ने पुलिस को दी शिकायत; कहा- सहमा हुआ है हमारा बच्चा

Sat, 21 Nov 2026 09:51 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 09:51 PM IST
सार

चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल में 11 साल के छात्र से क्लासरूम में मारपीट का मामला सामने आया है। अभिभावकों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। उन्होंने कहा स्कूल प्रबंधन ने हमारी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। 

विज्ञापन
Private school student assaulted in classroom in Chandigarh
स्कूल में छात्र से मारपीट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-44 के एक निजी स्कूल में 11 साल के बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से नाराज बच्चे के माता-पिता शनिवार को स्कूल पहुंचे और प्रबंधन के सामने विरोध जताया। अभिभावकों का आरोप है कि 20 नवंबर को क्लासरूम में उनके बच्चे के साथ मारपीट की गई थी। 
विज्ञापन


बच्चे की मां ने पुलिस को दी शिकायत
घटना के बाद से बच्चा इतना डरा हुआ है कि उसने शनिवार को स्कूल जाने से भी मना कर दिया। मामले में बच्चे की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों के मुताबिक, क्लासरूम में हुई कथित मारपीट के बाद बच्चे के व्यवहार में बदलाव आया है। वह डरा-सहमा रहने लगा है और घटना का उसके मन पर भी असर पड़ा है। 
विज्ञापन


माता-पिता बोले- स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया मामला
माता-पिता का कहना है कि उन्होंने घटना की जानकारी लेने और शिकायत दर्ज करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद उन्होंने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया और प्रबंधन से जवाब मांगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस अभिभावकों की ओर से लगाए गए आरोपों और शिकायत में दिए गए तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि 20 नवंबर को क्लासरूम में वास्तव में क्या हुआ था और कथित घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में 11-12 साल के बच्चों के बीच लड़ाई-झगड़े का मामला प्रकाश में आया है। मामला बच्चों से जोड़ा होने के चलते उनके नाम या आरोपों के बारे में नहीं बताया जा सकता। -गुरजीत कौर, एसडीपीओ साउथ चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed