फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Preparation for Census in Punjab Survey of municipal and ward boundaries begins

पंजाब में जनगणना की तैयारी: नगरपालिका और वार्ड सीमा का सर्वे शुरू, एक अप्रैल 2026 से होगी मकानों की गिनती

Fri, 18 Jul 2025 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 02:49 PM IST
सार

पहली बार डिजिटल जनगणना की जाएगी, जिसके लिए सरकार वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप शुरू करेगी। स्थानीय निकाय विभाग ने इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जहां से काम पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
Preparation for Census in Punjab Survey of municipal and ward boundaries begins
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

भारत में अगले साल से जनगणना का काम शुरू होगा। पंजाब में भी इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने नगरपालिका व वार्ड सीमा का रिकाॅर्ड तैयार करवाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


जनगणना के दौरान सही आंकड़े जुटाने के लिए नगरपालिका व वार्ड सीमा का सही रिकाॅर्ड सबसे पहला चरण है। यही कारण है कि स्थानीय निकाय विभाग इसका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करवा रहा है। केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर तक इस काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि एक अप्रैल 2026 से पंजाब में मकानों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

166 निकायों में से 113 का डिजिटल रिकाॅर्ड तैयार

विभाग ने सभी नगर निकायों में इसे लेकर टीमें गठित कर दी हैं, जो नगरपालिका व वार्ड सीमा का रिकार्ड जुटाने के लिए सर्वे कर रही हैं। विभाग के पास अधिकतर शहरों का रिकाॅर्ड पहले से ही उपलब्ध है, जिसे दोबारा सत्यापित किया जा रहा है। 166 नगर निकायों में से 113 का डिजिटल रिकाॅर्ड तैयार हो गया है। 55 नगर निकायों का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पहली बार डिजिटल जनगणना की जाएगी, जिसके लिए सरकार वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निकाय विभाग ने इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जहां से काम पर नजर रखी जाएगी। 21 दिसंबर 2024 को पांच नगर निगम और 44 नगर परिषदों को चुनाव हुआ था। चुनाव से पहले नगरपालिका व वार्ड सीमा में बदलाव होते हैं। चुनाव वाले सभी शहरों का दोबारा सर्वे से रिकाॅर्ड जुटाया जा रहा है। घरों के बाद दूसरे चरण के तहत जनगणना एक फरवरी 2027 से शुरू होनी है, जिसके लिए 34 लाख कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है।

जियोरेफरेंसिंग तकनीक के जरिए डिजिटल रिकॉर्ड किया जा रहा तैयार 

विभाग के अनुसार सभी नगर निकाय सर्वे के बाद नगरपालिका व वार्ड सीमा का डाटा और मैप उन्हें भेज रहे हैं, जिन्हें वह जियोरेफरेंसिंग तकनीक के माध्यम से डिजिटल रिकाॅर्ड में बदल रहे हैं। जनगणना के लिए केेंद्र सरकार इस डाटा का इस्तेमाल करेगी। राज्य सरकार को भी इससे डिजिटल रिकाॅर्ड तैयार करने में मदद मिलेगी। मोहाली का सर्वे हाल ही में पूरा हो चुका है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की जनसंख्या 2,77,43,338 थी। इसमें 1,46,39,465 पुरुष और 1,31,03,873 महिलाएं शामिल थीं। जनसंख्या के मामले में पंजाब 15वें स्थान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed