{"_id":"6ae98293f55796d47e0ffa02","slug":"power-supply-off-in-pathankot-9-30-am-to-5-30-pm-repair-work-on-power-lines-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में साढ़े पांच बजे तक बिजली बंद: तारों की मरम्मत का हो रहा है काम, पांच प्रमुख फीडरों की सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में साढ़े पांच बजे तक बिजली बंद: तारों की मरम्मत का हो रहा है काम, पांच प्रमुख फीडरों की सप्लाई बंद
Tue, 03 Nov 2026 12:14 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:14 PM IST
सार
पावरकॉम अर्बन डिवीजन के सीनियर एक्सईएन इंजीनियर जसविंद्र पाल और हलका सुजानपुर के एसडीओ राकेश कुमार के मुताबिक तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए पठानकोट और सुजानपुर के कुछ फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पठानकोट में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए पावरकॉम द्वारा आज सरना स्थित 132 केवी सब स्टेशन की तारों की मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के चलते सुबह 9:30 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम 5:30 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। पांच प्रमुख फीडरों से जुड़े रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। तारों की इंटरलिंकिंग के साथ पावर हाउस नंबर-2 में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का काम किया जा रहा। इस कार्य के लिए पटियाला मुख्यालय से बाकायदा परमिट भी लिया गया है।
विज्ञापन
पावरकॉम अर्बन डिवीजन के सीनियर एक्सईएन इंजीनियर जसविंद्र पाल और हलका सुजानपुर के एसडीओ राकेश कुमार के मुताबिक तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए पठानकोट और सुजानपुर के कुछ फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रखी जाएगी। इनमें 11 केवी भरोली, 11 केवी अजीजपुर, 11 केवी मलिकपुर, 66 केवी रानीपुर और 66 केवी सुजानपुर फीडर शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए यह कार्य जरूरी है। मरम्मत का काम पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, लोगों का ये भी कहना है कि अगर पूरा दिन बिजली विभाग ने सप्लाई ठप रखनी थी तो इसके बारे में कम से कम तीन चार दिन पहले बताना चाहिए था ताकि लोग और व्यापारी अपने समय पर होने वाले कार्य को पूरा कर पाते। ऐसे में बिजली विभाग द्वारा सोमवार रात को फोन पर मैसेज भेज सप्लाई ठप रखने की बात बताई जा रही है, जो सरासर गलत है। बिजली सप्लाई ठप होने से कई तरह के काम पूरे पठानकोट में प्रभावित हो रहे है।