{"_id":"69114f3a0b3528bb6d0213b1","slug":"pm-awas-yojana-2-0-centre-approves-30-thousand-houses-in-punjab-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना 2.0: केंद्र ने पंजाब में तीस हजार मकानों को दी मंजूरी, सात महीने के अंदर आए 60 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना 2.0: केंद्र ने पंजाब में तीस हजार मकानों को दी मंजूरी, सात महीने के अंदर आए 60 हजार आवेदन
Mon, 10 Nov 2025 08:04 AM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:04 AM IST
सार
पंजाब सरकार योजना के लिए अपने हिस्से से एक लाख रुपये सब्सिडी दे रही है जबकि पहले यह राशि सिर्फ 75 हजार रुपये थी। इसी तरह डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार की तरफ से भी दिए जा रहे हैं। केंद्र की मंजूरी के साथ ही लोगों को आवेदन राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
आवासीय योजना
- फोटो : फाइल
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पंजाब में घरों के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा क्योंकि केंद्र सरकार ने 30 हजार मकानों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। सात महीने में 60 हजार लोगों ने योजना के लिए आवेदन किया है।
पहले के मुकाबले लोग योजना के प्रति अधिक रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि पीएम आवास योजना-1 के अंदर पांच साल में सिर्फ 70,568 मकानों को ही मंजूरी मिली थी जिसकी आवेदन प्रक्रिया 2018 से 2022 तक चली थी। हर महीने औसतन साढ़े आठ हजार लोग आवेदन कर रहे हैं। इस कारण प्रदेश सरकार ने योजना के तहत मकान बनाने का लक्ष्य भी बढ़ाया है। अब ढाई लाख की जगह तीन लाख मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले के मुकाबले लोग योजना के प्रति अधिक रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि पीएम आवास योजना-1 के अंदर पांच साल में सिर्फ 70,568 मकानों को ही मंजूरी मिली थी जिसकी आवेदन प्रक्रिया 2018 से 2022 तक चली थी। हर महीने औसतन साढ़े आठ हजार लोग आवेदन कर रहे हैं। इस कारण प्रदेश सरकार ने योजना के तहत मकान बनाने का लक्ष्य भी बढ़ाया है। अब ढाई लाख की जगह तीन लाख मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
एक लाख रुपये सब्सिडी दे रहा केंद्र
राज्य सरकार योजना के लिए अपने हिस्से से एक लाख रुपये सब्सिडी दे रही है जबकि पहले यह राशि सिर्फ 75 हजार रुपये थी। इसी तरह डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार की तरफ से भी दिए जा रहे हैं। केंद्र की मंजूरी के साथ ही लोगों को आवेदन राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। मकानों की नींव का काम पूरा होने के बाद कुल 50 हजार रुपये मिलेंगे जिसमें केंद्र का शेयर 30 और राज्य का 20 हजार रुपये होगा। इसी तरह बीम (लिंटेल) का काम पूरा होने के बाद एक लाख रुपये जारी किए जाएंगे। इसमें केंद्र 60 हजार और राज्य की तरफ से 40 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। इसी तरह छत डालने का काम पूरा होने पर कुल 50 हजार रुपये जारी होंगे। मकान का पूरा होने के बाद 50 हजार रुपये रशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
