फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pilibhit encounter grenade attack accused killed family mourns

पीलीभीत एनकाउंटर: तीन माह पहले हुई थी जश्नप्रीत की शादी...परिजनों का एक ही बयान-बेटे ऐसा नहीं कर सकते

Tue, 24 Dec 2024 08:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 08:41 AM IST
सार

यूपी के पीलीभीत स्थित पूरनपुर इलाके में सोमवार को पंजाब और पीलीभीत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए थे। ये तीनों 18 दिसंबर की देर रात गुरदासपुर की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर हमला कर फरार हुए थे।

विज्ञापन
Pilibhit encounter grenade attack accused killed family mourns
मारे गए गुरविंदर के माता पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के सरहदी कस्बा कलानौर की पुलिस चौकी बक्शीवाल पर 18 दिसंबर की रात को ग्रेनेड हमला करने वाले आरोपियों के एनकाउंटर के बाद उनके परिजन स्तब्ध हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनके बेटे ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


तीनों आतंकी (केजेडएफ) खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स संगठन के सदस्य थे। तीनों आरोपी सरहदी कस्बा कलानौर के रहने वाले थे जिनमें से जशनप्रीत सिंह 18 निवासी गांव निक्का शहूर, गुरविंदर सिंह 25 वर्ष निवासी मोहल्ला कलानौर और वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि 23 निवासी गांव अगवान के रहने वाले हैं वहीं, ये तीनों ही काफी गरीब परिवार से संबंधित हैं।
विज्ञापन

मजदूरी करता था जश्नप्रीत

एनकाउंटर में मारे गए आरोपी जश्नप्रीत सिंह वासी शहर की पत्नी और मां ने बताया कि वह पिछले मंगलवार को ट्रक पर काम करने के लिए गए थे। उसी दिन से उनका फोन भी बंद आ रहा है। पत्नी गुरप्रीत ने बताया कि अभी तीन माह पहले ही उनकी शादी हुई है।



मां परमजीत ने बताया कि सोमवार को सुबह जब बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनी तो उनके घर में मातम छा गया है। जश्नप्रीत मजदूरी करता था। परिवार का कहना कि उनका बेटा बेकसूर है उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता।

गुरविंदर पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले

वहीं, मृतक आरोपी गुरविंदर सिंह के पिता गुरुदेव सिंह मेहनत मजदूरी करते हैं और गुरविंदर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गुरविंदर सिंह ने 12वीं तक पढ़ाई की थी और अभी कोई काम नहीं करता था। बता दें कि कुछ समय पहले नहर में एक युवक डूब गया था जिसको लेकर गुरविंदर पर भी मामला दर्ज किया गया था। पारिवारिक सदस्यों ने भी गुरविंदर पर इस मामले में एक केस दर्ज होने की पुष्टि की है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गुरविंदर भी घर से मंगलवार को निकला था जिसके बाद उसका फोन बंद आ रहा था। परिवार से उसकी कोई बात नहीं हुई उन्हें भी सोमवार सुबह पुलिस से पता चला कि उनके बेटे का एनकाउंटर कर दिया गया है।

रवि के परिवार ने मीडिया से बनाई दूरी

आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि गांव अगवान का रहने वाला है जोकि काफी गरीब परिवार से है। सोमवार को जब उनके घर गए तो घर में कोई भी मौजूद नहीं था घर में ताला लगा हुआ था फिलहाल रवि का परिवार मीडिया के सामने नहीं आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed