{"_id":"688c22910848a35ac301623b","slug":"pakistan-smuggling-network-strengthened-luring-youth-with-special-gifts-punjab-bsf-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की गंदी चाल: स्पेशल गिफ्ट से युवाओं को लुभा मजबूत कर रहा तस्करी का नेटवर्क, जानिए क्या है तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की गंदी चाल: स्पेशल गिफ्ट से युवाओं को लुभा मजबूत कर रहा तस्करी का नेटवर्क, जानिए क्या है तोहफा
Fri, 01 Aug 2025 07:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:42 AM IST
सार
पंजाब पुलिस का दावा है कि पाकिस्तान में बैठा हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा अवैध हथियार तस्करी का माॅड्यूल ऑपरेट कर रहा है। रिंदा को बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आया स्पेशल गिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिये नशीला पदार्थ और हथियारों को भेजना बदस्तूर जारी है। पाकिस्तान की सीमा से लगते गांवों के युवा इस तस्करी मॉड्यूल से काफी संख्या में जुड़ भी रहे है, जिससे पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की यह चाल कामयाब भी हो रही है। इसके पीछे का कारण है पाकिस्तान से भेजे जाने वाला स्पेशल गिफ्ट।
यह स्पेशल गिफ्ट एक पिस्तौल है जो तस्करी में जुड़े युवाओं के लिए बिलकुल मुफ्त है ताकि वे उनके धंधे को फैलाने में जी-जान से काम कर सकें। इन पिस्तौल पर स्पेशल गिफ्ट लिखा हुआ है। ऐसी कई पिस्तौल पिछले दिनों बीएसएफ ने बरामद की हैं जो हथियारों की खेप के साथ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी गई थीं।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस तरह के तोहफे पाकिस्तान की ओर से नशा तस्करों को झांसे में रखने के लिए भेजे जा रहे हैं ताकि यहां उनका नेटवर्क मजबूत रहे।
विज्ञापन
नशे के साथ हथियारों की यह सप्लाई पंजाब समेत अन्य राज्यों में दहशतगर्दी फैलाने के मंसूबे से की जाती है। अभी तक पाकिस्तान से चीन निर्मित पिस्तौलें काफी संख्या में भेजी जा रही थीं। पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रिया, स्विजरलैंड, स्पेन, रूस और तुर्किये निर्मित हथियारों की सप्लाई व डिमांड बढ़ी है। ये सभी हथियार 9 एमए और .30 कैलिबर के हैं।