{"_id":"6ad46d781fa06dbdaf0b3976","slug":"over-10-kg-of-heroin-seized-in-firozpur-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: फिरोजपुर में पकड़ी गई 10 किलो से अधिक हेरोइन, पाकिस्तान ने ड्रोन से गिराई थी खेप; खेतों से हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: फिरोजपुर में पकड़ी गई 10 किलो से अधिक हेरोइन, पाकिस्तान ने ड्रोन से गिराई थी खेप; खेतों से हुई बरामद
Sun, 18 Oct 2026 12:26 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंस, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंस, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:26 PM IST
सार
हेरोइन की खेत को ड्रोन के माध्यम से खेतों में उतारा गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 10 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की। नशे की इतनी बड़ी खेप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हेरोइन की खेप बरामद
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और खेप मंगवाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना आरिफ के अंतर्गत आने वाले गांव जीवां भेड़ियां के पास सड़क किनारे स्थित खेतों में हेरोइन की खेप छिपाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि तीन-चार दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एएसआई बलराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने संबंधित क्षेत्र में जांच और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बताए गए स्थान से 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप किसने मंगवाई थी और इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन