{"_id":"6a76dbbce0ba2a3fac068785","slug":"operation-against-gangsters-completes-200-days-punjab-police-conduct-1-09-lakh-raids-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गैंगस्टरां ते वार’ के 200 दिन पूरे: पुलिस ने मारे 1.09 लाख छापे, 1532 अपराधी पकड़े; 15 हैंड ग्रेनेड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गैंगस्टरां ते वार’ के 200 दिन पूरे: पुलिस ने मारे 1.09 लाख छापे, 1532 अपराधी पकड़े; 15 हैंड ग्रेनेड बरामद
Sat, 08 Aug 2026 01:03 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:03 PM IST
सार
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के दौरान 990 अवैध हथियार, 242 धारदार हथियार, 2,739 कारतूस, 315 मैगजीन, 2.5 किलो विस्फोटक और 15 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।
विज्ञापन
डीजीपी गाैरव यादव।
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
विस्तार
पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के 200 दिन पूरे कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक इस दौरान राज्यभर में 1,09,087 छापेमारियां की गईं और 1,532 घोषित अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत कुल 58,212 अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अभियान अब केवल गैंगस्टरों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके सहयोगियों, वित्तीय स्रोतों, हथियारों, रसद व्यवस्था, डिजिटल संचार और विदेशों में बैठे संचालकों तक कार्रवाई पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का लक्ष्य संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है और गैंगस्टरों के लिए देश या विदेश में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 990 अवैध हथियार, 242 धारदार हथियार, 2,739 कारतूस, 315 मैगजीन, 2.5 किलो विस्फोटक और 15 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। वहीं नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में 774.38 किलो हेरोइन, 480.23 किलो अफीम, 7,266.26 किलो पोस्त भूसी और 26.91 लाख नशीली गोलियां जब्त की गईं।
विज्ञापन
अपराध के वित्तीय नेटवर्क पर भी कार्रवाई करते हुए 1.73 करोड़ रुपये की ड्रग मनी, 1.80 करोड़ रुपये नकद और 413.85 ग्राम सोना जब्त किया गया। इसके अलावा 4,978 मोबाइल फोन, 1,781 वाहन और 61 ड्रोन भी कब्जे में लिए गए।
एजीटीएफ के एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि मौजूदा दौर में संगठित अपराध वित्तीय नेटवर्क, डिजिटल संचार और विदेशों में बैठे संचालकों के जरिए चलाया जा रहा है। इसलिए पुलिस वित्तीय ट्रैकिंग, डिजिटल इंटेलिजेंस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय पर जोर दे रही है।
अभियान के तहत विदेशों में छिपे गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष चोपड़ा को मध्य एशिया और जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया से भारत वापस लाया गया। पुलिस ने नागरिकों से गैंगस्टरों की सूचना देने के लिए 93946-93946 टिपलाइन पर जानकारी साझा करने की अपील की है।