Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   One died and three injured in a firing incident in Tarn Taran

पंजाब: जागरण की तैयारियों में जुटे युवकों पर फायरिंग, दो बाइकों पर आए थे बदमाश; एक की मौत व तीन घायल

Sat, 21 Nov 2026 04:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में माता के जागरण की तैयारियां कर रहे युवकों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बाइक पर आए बदमाशों ने अचानक गोलियां चला दींजिसमें एक शख्स की मौत और तीन घायल हो गए। 

विज्ञापन
One died and three injured in a firing incident in Tarn Taran
मृतक के परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तरनतारन शहर में शुक्रवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब माता के जागरण की तैयारियों में जुटे युवकों पर दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इलाके में माता के जागरण को लेकर युवक सेवा कार्यों और अन्य तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने वहां मौजूद युवकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोलियां लगने से चार युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें सुखासन नामक युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतक के परिजनों ने अमृतसर रोड स्थित सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के सामने शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि वे पहले भी पुलिस के पास शिकायतें लेकर जाते रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो आज उनके घर का युवक जिंदा होता। उन्होंने मांग की कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सिविल अस्पताल के सरकारी डॉक्टर ने बताया कि गोली लगने से घायल युवकों को अस्पताल लाया गया था। एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed