फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   No Shortage of Petrol and Diesel in Punjab CM Bhagwant Mann Assures

पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: सीएम भगवंत मान ने दिया आश्वासन, रूटीन सप्लाई पूरी तरह क्लियर; लोग न घबराएं

Sat, 28 Mar 2026 12:21 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Mar 2026 12:21 PM IST
सार

पेट्रोल डीजल और एलपीजी की कमी की खबरों के बीच भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हालात सामान्य हैं, लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
No Shortage of Petrol and Diesel in Punjab CM Bhagwant Mann Assures
सीएम मान की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ किया है कि पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। मान ने बताया कि सूबे में पेट्रोल के लिए 12 दिन, डीजल के लिए 14 और एलपीजी के लिए 6 दिन का स्टॉक मौजूद है। रूटीन सप्लाई पूरी तरह क्लियर की जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 26 मार्च तक 71 हजार सिलिंडरों की बुकिंग हुई थी। इसमें से 69 लाख डिलीवर हो चुके हैं। पंजाब में किसी तरह से हालात खराब नहीं हैं। प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि सूबे में अब गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है, लिहाजा
विज्ञापन

 पंजाब के लिए पर्याप्त तेल उपलब्ध करवाया जाए। 

सीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि जिन पेट्रोल पंप पर लाइन लगी है, उसकी निगरानी की जाए क्योंकि कहीं भी हालत नियंत्रण से बाहर नहीं हैं।

मान ने कहा कि घबराहट में लोग तेल की ज्यादा खरीद कर रहे हैं, इसलिए कुछ पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर में तेल इकट्ठा न करें। यह आपके परिवार की जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है। मान ने बताया कि एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो तेल कंपनियों से संपर्क रखेगी और रोजाना पेट्रोल डीजल और एलपीजी के स्टॉक पर अपडेट देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में उन्हें पंजाब के हालात से अवगत करवाया था। मान ने कहा था कि दुनिया में आपका प्रभाव है इसका इस्तेमाल देश के लोगों को राहत दिलवाने के लिए किया जाए। खाड़ी देशों में भारत के जो पेट्रोल डीजल के जहाज रुके हुए हैं उन्हें तुरंत देश में लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed