फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Theft worth lakhs from a house in Kapurthala

पंजाब: घर में सोता रह गया परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नकदी; केस दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 10:20 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:20 AM IST
सार

जांच करने पर घर से करीब 10 तोले सोना, 1500 अमेरिकी डॉलर और 30 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।

विज्ञापन
Theft worth lakhs from a house in Kapurthala
घर में लाखों की नकदी चोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

थाना भुलत्थ के अधीन गांव तलवंडी पुरदल में रात के समय चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की वारदात के दौरान परिवार के सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


गुरबचन सिंह ने बताया कि सुबह उनकी माता अमरजीत कौर ने घर में अलमारियां खुली हुई देखीं। इसके बाद परिवार ने जांच की तो सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर घर से करीब 10 तोले सोना, 1500 अमेरिकी डॉलर और 30 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। परिजनों ने घटना की सूचना थाना भुलत्थ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed