{"_id":"67e3aa130645defd440e33eb","slug":"no-mention-of-rs-1000-for-women-in-punjab-budget-harpal-cheema-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या हुआ तेरा वादा: पंजाब में महिलाएं फिर खाली हाथ, नहीं पूरा हुआ 1100 रुपये का सपना; बजट में जिक्र तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हुआ तेरा वादा: पंजाब में महिलाएं फिर खाली हाथ, नहीं पूरा हुआ 1100 रुपये का सपना; बजट में जिक्र तक नहीं
Wed, 26 Mar 2025 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:10 PM IST
सार
2022 में सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। 2024 में इसे 1100 रुपये कर दिया गया। सरकार अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है, लेकिन अब तक महिलाओं से किया वादा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज अपना चाैथा बजट पेश किया। पिछले तीन बजट की तरह इस बार भी महिलाओं की झोली खाली रही।
मान सरकार ने चुनाव में महिलाओं को एक हजार रुपये देने का वादा किया था। सरकार के इस बजट से प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को सबसे बड़ी उम्मीद है जो बिखर गई। सरकार ने इस बार भी अपना वादा पूरा नहीं किया।
यह भी पढ़ें: Punjab Budget: नशे पर वार, सेहत का ख्याल... रंगला पंजाब का विजन; मान के बजट में किसके लिए क्या
शुरुआत में आप ने 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह वजीफा देने का वादा किया था। हालांकि जब लोगों ने योजना को लागू करने में देरी के बारे में सवाल उठाए, तो इसे लॉन्च करने के बजाय सीएम मान ने मई 2024 में घोषणा की कि राशि बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। लेकिन अब तक यह वायदा पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
मान सरकार ने चुनाव में महिलाओं को एक हजार रुपये देने का वादा किया था। सरकार के इस बजट से प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को सबसे बड़ी उम्मीद है जो बिखर गई। सरकार ने इस बार भी अपना वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्यों में पूरे हो रहे वादे
इस बार के बजट से ये उम्मीद जताई जा रही थी कि महिलाओं को एक हजार रुपये के एलान पर अमल किया जाएगा। दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की आर्थिक मदद की घोषणा कर दी है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा ने महिलाओं की मदद के लिए फंड बना दिया है। दिल्ली में भी भाजपा सरकार ने इस वादे को पूरा किया है।यह भी पढ़ें: Punjab Budget: नशे पर वार, सेहत का ख्याल... रंगला पंजाब का विजन; मान के बजट में किसके लिए क्या
प्रदेश में 18 साल से बड़ी एक करोड़ महिलाएं
प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की करीब एक करोड़ महिलाएं हैं। आम आदमी पार्टी ने 2022 में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं से हर महीने एक हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।शुरुआत में आप ने 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह वजीफा देने का वादा किया था। हालांकि जब लोगों ने योजना को लागू करने में देरी के बारे में सवाल उठाए, तो इसे लॉन्च करने के बजाय सीएम मान ने मई 2024 में घोषणा की कि राशि बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। लेकिन अब तक यह वायदा पूरा नहीं किया गया।
सरकार पर बरसे प्रताप बाजवा
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार को महिलाओं को तीन साल का बकाया देने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि मूल वादा सरकार बनाने के बाद इसे शुरू करने का था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन