फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Newspapers spully late Punjab Police stop newspaper vehicles for checking

पंजाब में देरी से पहुंचा न्यूज पेपर: पुलिस ने रोकी गाड़ियां; चेकिंग के बाद छोड़ा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Sun, 02 Nov 2025 04:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Nov 2025 04:46 PM IST
सार

पंजाब में रविवार सुबह अखबारों की सप्लाई प्रभावित हुई है। सूबे के तमाम शहरों व कस्बों में अखबार देरी से पहुंचा तो विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। विरोधी दलों का कहना है कि आप सरकार ने अखबार ले जा रही गाड़ियों को रुकवाया है। 

विज्ञापन
Newspapers spully late Punjab Police stop newspaper vehicles for checking
लुधियाना में देरी से पहुंचा अखबार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कई शहरों और कस्बों में आज सुबह लोगों को अखबार देर से मिला। जानकारी के अनुसार  शुक्रवार-शनिवार रात पुलिस ने अभियान चलाकर अखबार लेकर जा रहे सभी वाहनों को अलग-अलग जगहों पर रोककर उनकी चेकिंग की। यह चेकिंग रात 10 बजे शुरू हुई जो सुबह तक चलती रही। इसके चलते ज्यादातर शहरों-कस्बों और गांवों में लोगों को सुबह समय पर अखबार नहीं मिला। 
विज्ञापन


लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर और आसपास के इलाकों में सुबह 6 से 7 बजे तक अखबार नहीं पहुंच पाने की शिकायतें सामने आईं। वहीं कई इलाकों में तो अखबार पहुंचा ही नहीं। कई पाठकों ने बताया कि आमतौर पर अखबार सुबह 5 बजे तक घर पहुंच जाता है, लेकिन रविवार को 8 बजे के बाद अखबार उनके यहां पहुंचा है। अखबार वितरकों (हॉकर) ने बताया कि उनके पास अखबार की सप्लाई काफी देरी से पहुंची, जिस वजह से अखबार बांटने में भी देरी हुई है। 
विज्ञापन


इस घटना के लिए विरोध दल आप सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं। विपक्षी दलों ने आप सरकार पर निशाना साधा है। पंजाब भाजपा का आरोप है कि पंजाब में प्रेस की आजादी का आज काला दिन है। जिस तरह इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान मीडिया संस्थानों की आवाज दबाने की कोशिश की थी, आज भगवंत मान सरकार भी उसी राह पर चल पड़ी है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर यह बड़ा हमला असहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सच्चाई छिपाने के लिए रुकवाया अखबार- भाजपा
भाजपा का आरोप है कि सच्चाई छिपाने के लिए पुलिस की टीमों ने आज सुबह अखबारों की गाड़ियों पर छापा मारा और वितरण रोक दिया, ताकि सच्चाई लोगों तक न पहुंचे। भाजपा ने सवाल किया है कि मुख्यमंत्री सच बताएं कि कौन सी खबर इतनी चौंकाने वाली थी कि आपको पुलिस की मदद से उसे रुकवाना पड़ा? यह केजरीवाल-मान सरकार द्वारा लगाया गया अघोषित आपातकाल है। लेकिन पंजाब तानाशाही के आगे नहीं झुकेगा सच्चाई की आवाज को कोई दबा नहीं सकता। पंजाब भाजपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।


यह प्रेस की आजादी पर हमला- प्रताप बाजवा
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी आप सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब भर में अखबार वितरण गाड़ियों पर छापे प्रेस की आजादी पर एक भयावह हमला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed