फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   new model of public participation in vaccination Chandigarh achieves 100% coverage with help of transgenders

टीकाकरण में जनभागीदारी का नया मॉडल: चंडीगढ़ में ट्रांसजेंडर्स बने एंबेसडर, हासिल की 100 फीसदी कवरेज

Sat, 17 Oct 2026 12:24 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 17 Oct 2026 12:24 PM IST
सार

चंडीगढ़ में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। समुदाय के सदस्य जन्म और शादी जैसे अवसरों पर घरों में जाते हैं। 

विज्ञापन
new model of public participation in vaccination Chandigarh achieves 100% coverage with help of transgenders
चंडीगढ़ में ट्रांसजेंडर बने इम्यूनाइजेशन एंबेसडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ट्रांसजेंडर इम्यूनाइजेशन एंबेसडर पहल को राष्ट्रीय पहचान मिली है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस पहल की सराहना की है। इसे राष्ट्रीय पत्रिका इम्यूनाइजेशन इंडिया अपडेट्स में बेस्ट स्टेट इनोवेशन के रूप में जगह दी गई है।
विज्ञापन


राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि जून 2024 में शुरू हुई इस पहल के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। समुदाय के सदस्य जन्म और शादी जैसे अवसरों पर घरों में जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन मुलाकातों को परिवारों तक टीकाकरण का संदेश पहुंचाने का माध्यम बनाया। पहल को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने इम्यूनाइजेशन फोटो फ्रेम भी शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबेसडर परिवारों को उपहार के रूप में यह फ्रेम देते हैं। इसमें राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम और हैलो वैक्सी चैटबॉट की जानकारी दी गई है, जिससे अभिभावक बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से जुड़ी जानकारी कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। फ्रेम के पीछे बने पॉकेट में मां-बच्चे का सुरक्षा कार्ड (एमसीपी कार्ड) भी सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक पहल ने टीकाकरण सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने में मदद की है और चंडीगढ़ में 100 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल करने में योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed