{"_id":"693795b2a98efb39ad0bac69","slug":"naseeb-kaur-of-saidoke-village-in-faridkot-wins-lottery-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीब कौर का खुला नसीब: खेतों में मजदूरी करने वाली महिला की निकली डेढ़ करोड़ की लॉटरी, परिवार में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीब कौर का खुला नसीब: खेतों में मजदूरी करने वाली महिला की निकली डेढ़ करोड़ की लॉटरी, परिवार में खुशी की लहर
Tue, 09 Dec 2025 08:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:53 AM IST
सार
नसीब कौर के चार बच्चे हैं और सभी शादीशुदा हैं। उनके पति राम सिंह भी पिछले कई वर्षों से मजदूरी कर रहे हैं। छह दिसंबर को खरीदी गई लाॅटरी में उन्हें डेढ़ करोड़ का इनाम मिला है।
विज्ञापन
फरीदकोट की नसीब काैर
- फोटो : संवाद
विस्तार
फरीदकोट के सादिक इलाके के गांव सैदोके की रहने वाली नसीब कौर की किस्मत एक झटके में बदल गई। रोजाना खेतों में मजदूरी कर अपना गुजारा करने वाली नसीब कौर को पंजाब स्टेट मंथली बंपर में डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार के लिए यह राशि किसी वरदान से कम नहीं है।
नसीब कौर के चार बच्चे हैं और सभी शादीशुदा हैं। उनके पति राम सिंह भी पिछले कई वर्षों से मजदूरी कर रहे हैं। बताया जाता है कि राम सिंह पिछले चार साल से नियमित तौर पर लॉटरी खरीद रहे थे, लेकिन कभी कोई बड़ी रकम नहीं लगी। 6 दिसंबर की सुबह उन्होंने स्थानीय सादिक कस्बे के लॉटरी विक्रेता से 200 रुपये वाली मंथली बंपर टिकट अपनी पत्नी के नाम से खरीदी। किस्मत का करिश्मा देखिए कि उसी शाम आए नतीजों में यह टिकट बंपर का पहला इनाम डेढ़ करोड़ लेकर आई।
लॉटरी लगने की जानकारी मिलने के बाद नसीब कौर और उनका परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा। गांव में भी लोगों का तांता लगा हुआ है और सभी नसीब कौर को बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर नसीब कौर और उनके पति राम सिंह ने कहा कि यह रकम उनके जीवन में बड़ी राहत लेकर आई है। उन्होंने बताया कि इस पैसे से वे अपने बेटे के लिए जमीन खरीदेंगे, ताकि वह अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सके।