{"_id":"6af84992b1f4a567cf0328a5","slug":"mother-arrives-with-drugs-for-her-sons-imprisoned-in-faridkot-jail-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: फरीदकोट जेल में बंद अपने बेटों के लिए नशा लेकर पहुंची मां, कपड़ों में तलाशी पर मिला नशीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: फरीदकोट जेल में बंद अपने बेटों के लिए नशा लेकर पहुंची मां, कपड़ों में तलाशी पर मिला नशीला पदार्थ
Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM IST
सार
फरीदकोट की जेल में बंद दो बेटों से मिलने पहुंची मां द्वारा लाए गए कपड़ों में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। स्कैनिंग के दौरान इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद अपने दो बेटों से मुलाकात करने आई महिला द्वारा कपड़ों में नशा पहुंचाने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने मुलाकात के बाद दिए गए कपड़ों की जांच के दौरान 38 ग्राम चिट्टे जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बाघापुराना(मोगा) महिला व उसके दो हवालाती बेटों के अलावा तीन अन्य हवालातियों पर जेल एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बाघापुराना निवासी करमजीत कौर अपने दो बेटों अशोक कुमार और सौरव कुमार से मुलाकात करने केंद्रीय जेल पहुंची थी। मुलाकात के बाद उसके द्वारा दिए गए कपड़ों की जांच जब स्कैनिंग मशीन से की गई तो उनमें से 38 ग्राम चिट्टे जैसा दिखाई देने वाला नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
जेल प्रशासन की ओर से पूछताछ किए जाने पर हवालाती अशोक कुमार और सौरव कुमार ने बताया कि उक्त नशीला पदार्थ उन्होंने जेल में ही बंद हवालाती मोगा जिले के निवासी जगसीर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर मंगवाया था। इस मामले में जेल के सहायक अधीक्षक प्रभदयाल सिंह की शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने करमजीत कौर, उसके बेटों अशोक कुमार व सौरव कुमार के अलावा जगसीर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा पहुंचाने वाली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी और बरामद नशीले पदार्थ के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक को खंगाला जाएगा।