फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Misdded with young girl in Patahankot

पठानकोट में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: चंडीगढ़ से घर लौट रही थी पीड़िता, दरिंदों ने रास्ते में घेरकर लूटी अस्म

Mon, 21 Sep 2026 09:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2026 09:05 PM IST
सार

युवती चंडीगढ़ से घर लौट रही थी इस दौरान बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि युवक उससे रंजिश रखते थे। 

विज्ञापन
Misdded with young girl in Patahankot
पठानकोट में युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ से लौट रही एक युवती के साथ गांव के रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार युवकों पर मारपीट कर वारदात को अंजाम देने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




पीड़िता 20 सितंबर को चंडीगढ़ से वापस लौटी थी। पठानकोट के मलिकपुर में उतरकर वह पैदल गांव जा रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवक उसके पीछे आए। युवकों ने उसे टक्कर मारकर सड़क किनारे गिरा दिया। इसके बाद वे उसे झाड़ियों की ओर ले गए और मारपीट की। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। थाना सदर पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश और पुलिस कार्रवाई
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों का उसके परिवार से पहले विवाद था। उसने मारपीट की वीडियो अपने मोबाइल में बना ली थी, जिससे आरोपी रंजिश रखते थे। पुलिस ने विशाल, गगन, रंजीत और दक्ष के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है। डीएसपी सुखजिंदर सिंह थापर के मुताबिक इंस्पेक्टर रुपिंदरजीत कौर को जांच सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला इंस्पेक्टर को जांच की जिम्मेदारी
एसएसपी मनप्रीत सिंह मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच इंस्पेक्टर रुपिंदरजीत कौर को सौंपी गई है। पुलिस की ओर से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed