फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Maud Mandi Bomb Blast Villagers protested against the CIA team that came to catch the fugitive bathinda

मौड़ मंडी बम बलास्ट: भगाैड़े को पकड़ने आई सीआईए टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, डबवाली पुलिस को शिकायत

Wed, 13 Aug 2025 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 01:33 PM IST
सार

फरवरी 2017 में जब विधानसभा चुनाव होने थे तो कांग्रेस प्रत्याशी हरमंदर सिंह जस्सी मौड़ मंडी में एक जनसभा को संबोधन करने के बाद जब जाने लगे तो उनकी गाड़ियों से थोड़ी दूरी पर ही ब्लास्ट हो गया था। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Maud Mandi Bomb Blast Villagers protested against the CIA team that came to catch the fugitive bathinda
सीआईए टीम का विरोध - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

2017 में बठिंडा के मौड़ मंडी में हुए बम बलास्ट में शामिल काला नामक आरोपी को पकड़ने के लिए डबवाली के गांव अलीका में पहुंची सीआईए पुलिस का लोगों ने विरोध किया। लोगों के विरोध पर पुलिस वापस लाैट गई। पुलिस टीम सिविल वर्दी में रेड करने गई थी जिस कारण लोगों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने गांव में शोर मचा दिया कि बाहरी व्यक्ति घुस आए है। 
विज्ञापन


बम बलास्ट के आरोपी काला समेत अन्य आरोपियों को पुलिस ने पीओ करार दे रखा है। सीआईए प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार उनको आरोपी काला की लोकेशन प्राप्त हुई थी, जिस कारण वो उसे पकड़ने गए थे। दूसरी तरफ काला के भाई अंग्रेज सिंह का कहना था कि पीओ आरोपी काला के साथ उनका कोई नाता नहीं, उसके बावजूद पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। उसने बताया कि पुलिस को उन्होंने चिट्टा तस्करों की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस तस्करों को पकड़ने के बजाय उन्हें ही परेशान करने में लगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तुम रूठी रहो...: सरकारी दफ्तर में पत्नी संग थिरके बीपीईओ सस्पेंड, सालगिरह पर लगाए थे ठुमके; Viral Video
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2017 में जब विधानसभा चुनाव होने थे तो कांग्रेस प्रत्याशी हरमंदर सिंह जस्सी मौड़ मंडी में एक जनसभा को संबोधन करने के बाद जब जाने लगे तो उनकी गाड़ियों से थोड़ी दूरी पर ही ब्लास्ट हो गया था। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी समेत उस कुकर को बरामद कर लिया था, जिसको ब्लास्ट करने के लिए उपयोग किया गया था। उक्त मामले में नामजद आरोपी काला समेत अन्य आरोपियों को पुलिस ने पीओ करार दे रखा है। 




सीआईए स्टाफ 1 के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को उन्हें आरोपी काला की गांव अलीका डबवाली में लोकेशन प्राप्त हुई थी। पुलिस के पास सूचना थी कि काला वहां पर छिपा हो सकता है। इसी सूचना के तहत पुलिस पीओ काला को पकड़ने के लिए गांव अलीका में पहुंची थी। 

जिस घर में पुलिस ने दबिश दी थी, उस घर में रहने वाले आरोपी पीओ के भाई अंग्रेज सिंह ने उक्त घटना के बाद डबवाली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने पुलिस को चिट्टा तस्करों की सूचना दी थी। लेकिन पुलिस तस्करों को पकड़ने के बजाय उन्हें ही परेशान कर रही है।

उसने बताया कि पीओ काला के साथ उसका या उसके परिवार का कोई नाता नहीं है। वहीं सीआईए प्रभारी ने पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed