{"_id":"696e31c5498379f3650ed2a5","slug":"maruti-car-crashed-into-tree-killing-two-people-including-a-mechanic-in-mansa-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: पेड़ से टकराई मारुति कार, मैकेनिक समेत दो की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Accident: पेड़ से टकराई मारुति कार, मैकेनिक समेत दो की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
Mon, 19 Jan 2026 06:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:59 PM IST
सार
Punjab Accident News: मारुति कार हादसे का शिकार हो गई। कार पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कार मैकेनिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मानसा के बुढलाडा में हुआ है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मानसा के बुढलाडा के रतिया रोड पर होटल पाम विला के पास मारुति कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारुति कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सिविल अस्पताल पुंहचाया। वहीं क्षतिग्रस्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान दिलशान और कार मैकेनिक सुखबीर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उतर प्रदेश निवासी दिलशान (35) की खराब गाड़ी का शहर के वार्ड नंबर 4 में रहने वाले मैकेनिक सुखबीर सिंह के पास रिपेयरिग का काम चल रहा था। गाड़ी के पुर्जे कबाड़ से लेने के लिए दोनों मारुति कार में सवार होकर गांव मंडेरना के लिए रवाना हुए थे। वहां से सामान लेने के बाद वापिस लौटते समय उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार उक्त दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक दिलशान की बुआ के लड़के मोहम्मद इकबाल ने बताया कि दिलशान पुरानी गाड़ियां परचेज करने के लिए बुढलाडा व इसके आस-पास की मंडियों में आता रहता था। हादसे के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे मैकेनिक सुखबीर सिंह के पारिवारिक सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन