फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ludhiana West By Election Result AAP Sanjeev Arora arvind kejriwal bhagwant mann

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीती आप: संजीव अरोड़ा की जीत के बाद सवाल... केजरीवाल या सिसोदिया, काैन जाएगा राज्यसभा

Mon, 23 Jun 2025 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 02:55 PM IST
सार

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुआ था। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। जिसके बाद सीट खाली हो गई थी। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा था। 

विज्ञापन
Ludhiana West By Election Result AAP Sanjeev Arora arvind kejriwal bhagwant mann
जीत के बाद आप के संजीव अरोड़ा ने निकाला रोड शो - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत गई है। आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पहले राउंड से बढ़त बनाए रखी जो आखिरी राउंड तक कायम रही। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के जीवन गुप्ता को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन


10 हजार 637 वोटों से जीते अरोड़ा

उपचुनाव में आप को 35179 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 मत मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण 8203 वोट ही ले पाए। वहीं 793 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में मानसून की एंट्री: पठानकोट के रास्ते तय समय से एक हफ्ते पहले आया, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस चुनाव में खुद कमान संभाली थी। 

खाली हुई राज्यसभा सीट

संजीव अरोड़ा के जीतने के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। साथ ही आप के वरिष्ठ नेता का राज्यसभा में जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पंजाब से राज्यसभा सीट खाली होने के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की राज्यसभा में एंट्री हो सकती है।  



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed