फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kisan Andolan Shambhu and Khanauri border Peace on but tension tight security in Kundli and Tikri border

Kisan Andolan: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांति...लेकिन तनाव, कुंडली व टीकरी में जबरदस्त पहरा; पुलिस ने लगाए तंबू

Tue, 10 Dec 2024 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/करनाल/सिरसा
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/करनाल/सिरसा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Dec 2024 09:13 AM IST
सार

पंजाब की तरफ ही आंदोलन का रुख है। हरियाणा की तरफ शांत है। टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है। सोनीपत जिले के कुंडली बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं।

विज्ञापन
Kisan Andolan Shambhu and Khanauri border Peace on but tension tight security in Kundli and Tikri border
टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा सड़क पर बनाए गए तंबू - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों का दिल्ली कूच टलने के बाद हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर सिर्फ पंजाब की तरफ ही आंदोलन का रुख दिखा जबकि हरियाणा की तरफ शांति रही। हालांकि जींद, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा में पुलिस एहतियातन सतर्क रही। 
विज्ञापन


वहीं, अंबाला में शंभू बॉर्डर दिनभर बैठक चलती रही इसके बाद किसान नेता खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। सोमवार को खनौरी बॉर्डर पर धरना शांतिपूर्ण ढंग से चला। जींद जिले की सीमा पर हरियाणा की तरफ आंदोलन का प्रभाव नहीं रहा। 
विज्ञापन


किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा लेकिन उनकी लगातार सेहत बिगड़ रही है। बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। दिल्ली और बहादुरगढ़ पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकरी बॉर्डर पर तीन दिन पहले ही यहां पर लोहे के बैरिकेड, कंटेनर लाकर रख दिए गए थे। कट्टों में भरकर मिट्टी रखी गई है। दिल्ली पुलिस ने 8 तंबू लगाए हैं। इनमें एक होटल की छत पर लगाया है। सीआरपीएफ, बीएसएफ और आरएएफ की कंपनी तैनात कर दी गई है। 

दिल्ली पुलिस के जवान भी टिकरी बॉर्डर पर तैनात हैं। वहीं, सेक्टर-9 मोड़ बहादुरगढ़ में पुलिस ने दो दिन पहले लोहे के बैरिकेड रखवा दिए थे। फिलहाल हालात सामान्य है। दिल्ली और हरियाणा में वाहनों का आवागमन आसानी से हो रहा है। वहीं, सोनीपत जिले के कुंडली बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं।

 

अभय चौटाला बोले- रास्ता रोककर किसानों पर अत्याचार कर रही भाजपा
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के महासचिव एवं पूर्व विधायक अभय चौटाला ने सोमवार को किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पैदल दिल्ली जा रहे किसानों का रास्ता रोक उन पर अत्याचार कर रही है। 

चौटाला ने सोमवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इनेलो किसान आंदोलन के साथ है। अभय ने कहा कि किसान पैदल दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से अपना हक मांगना चाहते हैं। इसलिए पूरे विपक्ष को किसानों के समर्थन में डटकर खड़े होना चाहिए। हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है।

 

सरकार ने किसानों की मांगों को न माना तो स्थिति होगी खराब : बेनीवाल खाप
जाट धर्मशाला में प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल की अध्यक्षता में बेनीवाल खाप की बैठक हुई। बैठक में खाप के नेताओं ने कहा कि किसानों को अपनी मांगों के लिए दिल्ली जाने से प्रदेश सरकार की ओर से रोकना एक अलोकतांत्रिक करवाई है, जो किसानों के मौलिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed