फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Justin Trudeau gets setback Canadian Commission pro-Khalistan terrorist

Canada: जस्टिन त्रूदो को कनाडाई आयोग का झटका, खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों पर कसा शिकंजा

Fri, 31 Jan 2025 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 10:16 AM IST
सार

कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो ने निज्जर की हत्या मामले में बीते दिनों भारतीय एजेंटों की संलिप्ता पर उनके पास ठोस सबूत होने का दावा किया था। इसके बाद कनाडा में भारतीय दूतावासों को वापस देश बुला लिया गया था। कनाडा सरकार ने भारत के दूतों और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे

विज्ञापन
Justin Trudeau gets setback Canadian Commission pro-Khalistan terrorist
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर। - फोटो : एनआईए वेबसाइट/एएनआई

विस्तार

कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो को वहां के एक आयोग की रिपोर्ट से लगे झटके ने खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों पर शिकंजा कसा है। दरअसल कनाडा के इस आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया में जून 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में किसी विदेशी संलिप्तता का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। 
विज्ञापन


त्रूदो ने निज्जर की हत्या मामले में बीते दिनों भारतीय एजेंटों की संलिप्ता पर उनके पास ठोस सबूत होने का दावा किया था। इसके बाद कनाडा में भारतीय दूतावासों को वापस देश बुला लिया गया था। कनाडा सरकार ने भारत के दूतों और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन वहां के एक आयोग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब कनाडा में बैठे पंजाब के गैंगस्टरों और खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों के हैंडलरों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


पंजाब से भागे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और आतंकियों को भारत लाने की प्रक्रिया पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि वह भारतीय एजेंसियों के लगातार संपर्क में हैं। कनाडा, यूके, अमेरिका, ग्रीस या अन्य किसी भी देश में जहां पंजाब के गैंगस्टर पनाह लिए बैठे हैं, उन्हें भारत डिपोर्ट कराने के लिए उनके अपराध, साजिशों और विदेश बैठकर पंजाब और देश के अन्य राज्यों में ऑपरेशन को दिए जा रहे मूवमेंट की हर जानकारी एजेंसियों के साथ साझा कर उन्हें भारत लाने के लिए पुरजोर तरीके से पैरवी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा बैठे हैं ये आतंकी और गैंगस्टर

पंजाब पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो कनाडा में आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा, सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई, हैप्पी पासिया और बीकेआई चीफ हरविंदर सिंह रिंदा के हैंडलर कनाडा बैठे हैं, जिन्हें पुलिस भारत लाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed