{"_id":"689ad71697f5907609022d2f","slug":"jalandhar-counter-intelligence-sbs-nagar-police-busts-bki-terror-network-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश नाकाम: राजस्थान से पांच आरोपी काबू, जालंधर CI और एसबीएस नगर पुलिस को सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश नाकाम: राजस्थान से पांच आरोपी काबू, जालंधर CI और एसबीएस नगर पुलिस को सफलता
Tue, 12 Aug 2025 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:24 AM IST
सार
आरोपियों से एक 86पी हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल, दो कारतूस और .30 बोर के दो खाली खोल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बीकेआई आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह नेटवर्क पाक स्थित बीकेआई ऑपरेटिव हरविंदर रिंदा के निर्देशों पर विदेशी हैंडलर मन्नू अगवान, गोपी नवांशहरिया और जीशान अख्तर द्वारा संचालित किया जा रहा है।
राजस्थान के टोंक और जयपुर से पुलिस ने पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इस मॉड्यूल ने हाल ही में एसबीएस नगर में एक शराब की दुकान के अंदर हमले की योजना बनाई थी और उसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसे ही हमले करने का काम सौंपा गया था।
गिरफ्तार आरोपियों को विदेश स्थित जीशान अख्तर और बीकेआई मास्टरमाइंड मन्नू अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे। वहीं एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे एसबीएस नगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों पर पुलिस स्टेशन सिटी नवांशहर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों से एक 86पी हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल, दो कारतूस और .30 बोर के दो खाली खोल बरामद हुए हैं।