फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Indian Air Force rescued soldiers trapped in flood by keeping one wheel of helicopter on ground in Pathankot

एयरफोर्स का डेयरिंग ऑपरेशन: ढलान पर हेलीकॉप्टर का एक पहिया टिकाया... बचा ली बाढ़ में फंसी कई जिंदगियां

Tue, 02 Sep 2025 08:39 PM IST
अंकेश ठाकुर मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Sep 2025 08:39 PM IST
सार

एयरफोर्स ने एक डेयरिंग ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ढलान पर ही हेलीकॉप्टर का एक पहिया टिकाकर बाढ़ में फंसे जवानों को सुरक्षित निकाला। ये जवान यहां टूटे बैराज में फंस गए थे।

विज्ञापन
Indian Air Force rescued soldiers trapped in flood by keeping one wheel of helicopter on ground in Pathankot
एक पहिए पर खड़े हेलीकॉप्टर से बाढ़ में फंसे जवानों को रेस्क्यू किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बाढ़ और बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। इस मुश्किल दौर में लोगों को बचाने के लिए सेना एनडीआरएफ समेत तमाम सुरक्षा बल के जवान जुटे हैं। अपनी जान पर खेल कर लोगों को बचाने वाले इन जांबाज सैनिकों को हर कोई सलाम कर रहा है। वहीं, लोगों को बचाने के लिए आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ और एनडीआरएफ सभी अपने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। इसी कड़ी में एयरफोर्स ने एक डेयरिंग ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ढलान पर ही हेलीकॉप्टर का एक पहिया टिकाकर बाढ़ में फंसे जवानों को सुरक्षित निकाला। ये जवान यहां टूटे बैराज में फंस गए थे।

विज्ञापन


इनमें एनडीआरएफ के जवान और एक गरुड़ कमांडो शामिल था। इसकी सूचना मिलते ही एयरफोर्स का एमआई-17आईवी हेलीकॉप्टर पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स के पास पहुंच गया। यहां रावी दरिया उफान पर चल रहा था। जहां जवान फंसे थे वहां हेलीकॉप्टर उतारने की जगह नहीं थी। इस पर एयरफोर्स ने जांबाजी दिखाते हुए वहीं दरिया किनारे एक खड़ी ढलान पर एक पहिया टिकाकर जवानों को सुरक्षित निकाल लिया।

विज्ञापन

Indian Air Force rescued soldiers trapped in flood by keeping one wheel of helicopter on ground in Pathankot
एक पहिए पर खड़ा हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

उधर, सेना की व्रज कोर ने ऑपरेशन राहत के तहत गुरदासपुर, अमृतसर और अजनाला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने और राहत पहुंचाने का काम किया। इस दौरान ब्यास नदी के किनारे कपूरथला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोर के सैनिकों ने फंसे हुए परिवारों और पशुओं को निकाला और लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की।

Indian Air Force rescued soldiers trapped in flood by keeping one wheel of helicopter on ground in Pathankot
बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ मासूम की स्वास्थ्य जांच करते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना की पश्चिमी कमान भी पंजाब के विभिन्न इलाकों में राहत कार्यों में जुटी है। 47 टुकड़ियां बाढ़ग्रस्त इलाकों में सक्रिय हैं। सेना के फॉर्मेशन इंजीनियरों, चिकित्सा और संचार संसाधनों को भी तैनात किया गया है। इस मिशन में तीन उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों, 10 टोही और अवलोकन हेलीकॉप्टरों, छह एमआई-17 और एक चिनूक सहित 20 विमानों ऑपरेशन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed