फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   India-made rail coaches reach Bangladesh

पंजाब: भारत में बने रेल कोच पहुंचे बांग्लादेश, फिरोजपुर रेलवे मंडल को मिला 91.73 लाख का राजस्व

Mon, 12 Oct 2026 06:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 Oct 2026 06:18 PM IST
सार

इस निर्यात से फिरोजपुर रेलवे मंडल को 91.73 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि इस पहल के तहत भेजे गए सभी 18 एलएचबी कोच रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में निर्मित किए गए हैं।

विज्ञापन
India-made rail coaches reach Bangladesh
भारत में बने रेलवे कोच पहुंचे बांग्लादेश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रेलवे की ओर से स्वदेशी रेल कोचों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। फिरोजपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से 18 एलएचबी कोचों की पहली रेक हुसैनपुर रेलवे स्टेशन से बांग्लादेश के दर्शना रेलवे स्टेशन के लिए सफलतापूर्वक रवाना की गई।

विज्ञापन


फिरोजपुर रेलवे मंडल को 91.73 लाख रुपये का मिला राजस्व
इस निर्यात से फिरोजपुर रेलवे मंडल को 91.73 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि इस पहल के तहत भेजे गए सभी 18 एलएचबी कोच रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में निर्मित किए गए हैं। इन कोचों को बांग्लादेश रेलवे की परिचालन संबंधी जरूरतों और यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


यह उपलब्धि फिरोजपुर मंडल, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला, राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज) लिमिटेड और बांग्लादेश रेलवे के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। इससे भारतीय रेलवे की व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी रेल तकनीक और विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह पहल बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के निरंतर प्रयासों और विभिन्न संस्थानों के साथ बेहतर तालमेल से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से भारतीय रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी और अंतरराष्ट्रीय निर्यात के नए अवसर भी खुलेंगे। 'मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप यह उपलब्धि वैश्विक रेलवे क्षेत्र में भारत की उपस्थिति मजबूत करने और देश में निर्मित रेल कोचों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed