फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Independence Day Punjab police officer will honored with President Medal and Chief Minister Guard Medal

स्वतंत्रता दिवस: एडीजीपी फारुकी और इंस्पेक्टर सुरेश को राष्ट्रपति मेडल, इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री रक्षक पदक

Thu, 14 Aug 2025 08:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 14 Aug 2025 08:29 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर पंजाब पुलिस के कई अधिकारियों व मुलाजिमों को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। एडीजीपी एमएफ फारुकी और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को राष्ट्रपति मेडल से नवाजा जाएगा। 

विज्ञापन
Independence Day Punjab police officer will honored with President Medal and Chief Minister Guard Medal
एडीजीपी फारुकी और इंस्पेक्टर सुरेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस के एडीजीपी एमएफ फारुकी और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा अन्य जवानों व अफसरों को पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


एडीजीपी फारुकी मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले है। साल 1997 से वे पंजाब में सेवाएं दे रहे हैं। 1995 बैच के आईपीएस की पंजाब में पहली नियुक्ति दिसंबर 1997 में होशियारपुर में बतौर एएसपी की गई थी। उसके बाद उन्होंने विभिन्न जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाली। वह बीएसएफ में भी बतौर डीआईजी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में फारुकी स्टेट आर्म्ड पुलिस के एडीजीपी हैं।
विज्ञापन


एडीजीपी फारुकी ने बताया कि यह पदक उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिल रहा है। उनका मानना है कि पुलिस अफसर व जवान की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़े। भ्रष्टाचार से दूर रहकर हमें सिर्फ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए। अपराध खत्म करने के लिए सख्ती और संयम दोनों जरूरी है। अपने कार्यकाल में लोगों से जुड़ाव को ही वे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं। जब लोग आपसे जुड़ते हैं तो नेटवर्क बहुत मजबूत होता है, जो कि अपराध नियंत्रण के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इंस्पेक्टर सुरेश लुधियाना कमिश्नरेट में काउंटर इंटेलिजेंस में शामिल हैं। 36 वर्ष से सेवाएं दे रहे इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को साल 2016 में भी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और साल 2023 में मुख्यमंत्री पदक मिल चुका है। उन्हें विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों के लिए 200 से अधिक प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्राप्त हैं। वे अच्छे एथलीट भी रहे हैं। इंस्पेक्टर कुमार ने कैश मैनेजमेंट फर्म सीएमएस के कार्यालय में पंजाब की सबसे बड़ी 8.49 करोड़ रुपये की डकैती को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी।

इनके अलावा पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) इंटेलिजेंस-II गुरदियल सिंह और एक पीपीएस अधिकारी, डीएसपी एसएसओसी अमृतसर गुरप्रीत सिंह समेत इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, इंस्पेक्टर जगदीप सिंह, इंस्पेक्टर तेजिंदरपाल सिंह, एसआई अमरीक सिंह, एसआई संजीव कुमार, एसआई अमृतपाल सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसआई भूपिंदर सिंह, एएसआई जसविंदरजीत सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह और एसआई कृष्ण कुमार को भी उनकी असाधारण सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Independence Day Punjab police officer will honored with President Medal and Chief Minister Guard Medal
इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री रक्षक पदक। - फोटो : अमर उजाला

चार पुलिस अधिकारियों को को मिलेगा मुख्यमंत्री रक्षक पदक

पंजाब के राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार और ड्यूटी के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित करने के लिए पंजाब पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है। सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) राजिंदर सिंह, एएसआई नरिंदर सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल जसवंत सिंह और वरिष्ठ कांस्टेबल हरपाल कौर को मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

Independence Day Punjab police officer will honored with President Medal and Chief Minister Guard Medal
इन मुलाजिमों को मिलेगा मुख्यमंत्री मेडल - फोटो : अमर उजाला
15 अधिकारियों व कर्मियों को मुख्यमंत्री मेडल
इसी प्रकार, ड्यूटी के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए मुख्यमंत्री मेडल के लिए चुने गए 15 अधिकारियों व कर्मचारियों में थाना कीरतपुर साहिब के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिन कपूर, सीआईए अमृतसर सिटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह काहलों, युवा सांझ कार्यक्रम पंजाब की इंचार्ज इंस्पेक्टर नवनीत कौर, इंटेलिजेंस विंग से इंस्पेक्टर प्रभजीत कुमार, एसआई लवदीप सिंह, एसआई गुरमेल सिंह, एसआई डिंपल कुमार, एसआई सुखचैन सिंह, एसआई सतविंदर सिंह, एएसआई हरजिंदर सिंह, एएसआई संदीप सिंह, एचसी संदीप सिंह, एचसी अकबल सिंह, एचसी करमबीर सिंह और एचसी जगजीत सिंह शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed