फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Husband sent his wife to Canada by mortgaging his land she broke off relationship after reaching abroad

अर्श कौर ने दिया धोखा: जमीन गिरवी रख पति ने भेजा कनाडा, विदेश पहुंचते ही बदला इरादा, सास-ससुर भी निकले चालबाज

Wed, 20 Aug 2025 12:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Aug 2025 12:38 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन के थाना सरहाली के गांव खारा निवासी गुरतेज सिंह ने कनाडा में रहने वाली पत्नी अर्श कौर, ससुर दलविंदर सिंह, सास राजविंदर कौर निवासी खवासपुर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है।

विज्ञापन
Husband sent his wife to Canada by mortgaging his land she broke off relationship after reaching abroad
राज्य कर के अधिकारी पर शोषण का आरोप। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पति ने पत्नी को विदेश भेजने के लिए जमीन गिरवी रख लाखों रुपये का लोन लिया। पत्नी का कनाडा का वीजा लगवाया और उसे विदेश भेज दिया। विदेश पहुंचते ही पत्नी ने अपने असली रंग दिखाया और पति को धोखा देते हुए उसे कनाडा बुलाने से साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं पत्नी ने पति को नंबर भी ब्लॉक कर दिया और बात करने से मना कर दिया। पति के साथ लिए सात फेरे भी उसे याद नहीं हैं। 

विज्ञापन


घटना पंजाब के तरनतारन की है। इस धोखाधड़ी से आहत पति ने पत्नी अर्श कौर और उसके माता व पिता के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पंजाब में ऐसी पहली घटना नहीं है, बल्कि ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


थाना सरहाली के गांव खारा निवासी गुरतेज सिंह ने कनाडा में रहने वाली पत्नी अर्श कौर, ससुर दलविंदर सिंह, सास राजविंदर कौर निवासी खवासपुर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है। एसपी की जांच रिपोर्ट के बाद थाना सरहाली में तीनों को नामजद कर लिया गया। किसान सुरजीत सिंह के बेटे गुरतेज सिंह ने 28 मई को डीआइजी को दी शिकायत में बताया था कि थाना गोइंदवाल साहिब के गांव खवासपुर निवासी दलविंदर सिंह की बेटी अर्श कौर के साथ उसका विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद अर्श कौर ने कनाडा जाने की इच्छा जाहिर करते बताया कि वह आइलेट्स कर चुकी है और कनाडा जाना चाहती है। कनाडा जाकर वह पति गुरतेज सिंह को भी वहां बुला लेगी। गुरतेज सिंह ने जमीन गिरवी रख 27 लाख रुपये खर्च करके पत्नी का कनाडा का वीजा लगवाया। कनाडा पहुंचते ही पत्नी ने अपने पति को वहां बुलाने के बजाय उससे नाता तोड़ दिया। 


ससुर दलविंदर सिंह व सास राजविंदर कौर के साथ जब गुरतेज सिंह ने संपर्क किया तो वह दोनों विवाह से पहले किए वादे से मुकर गए। उल्टा झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर जेल में डलवाने की धमकी दी। गुरतेज सिंह ने बताया कि उसने जमीन गिरवी रखकर अर्श कौर को कनाडा भेजा था। डीआईजी ने मामले की जांच के आदेश दिए। एसपी (आई) अजयराज सिंह ने पड़ताल की। इस दौरान गुरतेज सिंह के आरोप सही साबित हुए। डीए लीगल की राय लेकर अर्श कौर, दलविंदर सिंह व राजविंदर कौर के खिलाफ थाना सरहाली में केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed