फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Hunger strike protest today for outstanding DA and old pension scheme Employees Punjab

पंजाब में कर्मचारियों का हल्ला बोल: बकाया डीए और पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज भूख हड़ताल, होगा प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2026 08:47 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 08 Sep 2026 08:47 AM IST
सार

सरकार ने 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए करीब 85 हजार कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे सालाना करीब 900 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अंतिम मंजूरी मुख्यमंत्री स्तर पर होनी है।

विज्ञापन
Hunger strike protest today for outstanding DA and old pension scheme Employees Punjab
विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बकाया डीए और पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों के समर्थन में पंजाब के सरकारी कर्मचारी आज कामकाज ठप कर सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। सभी जिलों के डीसी कार्यालयों, निदेशालयों और सचिवालय स्तर पर प्रदर्शन होगा। एक दिन की पेन डाउन हड़ताल के बाद संयुक्त कार्रवाई कमेटी आगामी रणनीति तय करेगी। अगले चरण में विधायकों और मंत्रियों के आवास घेरने की योजना है।
विज्ञापन


इस बीच कर्मचारी नेताओं के तबादले भी किए जा रहे हैं। नेताओं ने कहा कि इससे आंदोलन प्रभावित नहीं होगा। सरकार ने 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए करीब 85 हजार कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे सालाना करीब 900 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अंतिम मंजूरी मुख्यमंत्री स्तर पर होनी है।
विज्ञापन


पीएसएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान मंजीत सिंह रंधावा ने कहा कि संघर्ष सवा तीन लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनरों का है। उन्होंने प्रस्ताव को कर्मचारियों को बांटने की कोशिश बताया। कर्मचारी नेता कुलवंत सिंह ने तबादलों को अनुचित करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed