{"_id":"675f9274820dce91e704edee","slug":"home-department-recommendation-to-dismiss-dsp-gursher-in-lawrence-bishnoi-interview-case-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lawrence Bishnoi Interview: डीएसपी गुरशेर को बर्खास्त करने की सिफारिश, गृह विभाग ने सीएम को भेजी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lawrence Bishnoi Interview: डीएसपी गुरशेर को बर्खास्त करने की सिफारिश, गृह विभाग ने सीएम को भेजी फाइल
Mon, 16 Dec 2024 08:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:07 AM IST
सार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार मार्च 2023 में प्रसारित हुआ था। यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था, जब बिश्नोई 3-4 सितंबर 2022 को सीआईए खरड़ की हिरासत में था। उस समय गुरशेर डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) थे।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू के मामले में पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब के गृह विभाग ने एक डीएसपी को बर्खास्त करने की सिफारिश की है।
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद ही यह सिफारिश की गई है। कोर्ट ने मामले में उच्च अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए थे।
बता दें कि कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया था। डीएसपी गुरशेर सिंह को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश करने का फैसला विशेष जांच टीम (एसआईटी) की सिफारिशों पर किया गया है, जिसकी अध्यक्षता विशेष डीजीपी (मानवाधिकार) प्रमोद कुमार ने की है।
एसआईटी ने पाया कि विवादास्पद साक्षात्कार मार्च 2023 में प्रसारित हुआ था। यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था, जब बिश्नोई 3-4 सितंबर 2022 को सीआईए खरड़ की हिरासत में था। उस समय गुरशेर डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) थे। बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उनकी कथित भूमिका के लिए जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरशेर को बर्खास्त करने की सिफारिश वाली फाइल मुख्यमंत्री भगवंत मान को फाइनल मंजूरी के लिए भेज दी गई है। अगर इसे मंजूरी दी जाती है, तो मामले में पहली बड़ी कार्रवाई होगी। इससे पहले सात अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई थी।