फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   High Court notice to Bahujan Samaj Party chief Mayawati on petition of Barjinder Singh Hussainpur

नवांशहर विस चुनाव: हाईकोर्ट ने बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजा नोटिस, बरजिंदर सिंह हुसैनपुर ने दायर की थी याचिका

Sun, 23 Feb 2025 08:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 08:37 AM IST
सार

बरजिंदर सिंह हुसैनपुर ने 1 फरवरी, 2022 को बसपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनसे पहले मौजूदा विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने भी बसपा से ही नामांकन भर दिया था। 

विज्ञापन
High Court notice to Bahujan Samaj Party chief Mayawati on petition of Barjinder Singh Hussainpur
बीएसपी सुप्रीमो मायावती। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नवांशहर विधानसभा क्षेत्र चुनाव को चुनौती देने वाली बरजिंदर सिंह हुसैनपुर की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो कुमारी मायावती को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


याची ने बताया कि उसने 1 फरवरी, 2022 को रिटर्निंग ऑफिसर नवांशहर के पास बसपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया था। उनसे पहले मौजूदा विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने भी बसपा से ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नियमों के अनुसार यदि एक पार्टी से दो उम्मीदवारों को टिकट मिलती हैं, तो दूसरे टिकट वाले उम्मीदवार का नामांकन पत्र स्वीकृत किया जा सकता है और पहले उम्मीदवार का टिकट अपने आप रद्द माना जाता है। 
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी ने अपनी पार्टी में विद्रोह के चलते हुसैनपुर पर नामांकन वापसी का दबाव बनाया था। इन्कार करने पर उसी शाम उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज करवा दिया गया था। अदालत ने दर्ज किए गए मामले से न केवल उन्हें बरी किया गया, बल्कि इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में डॉ. नछत्तर पाल की जीत हो गई थी। याची ने उनके नामांकन पत्रों में खामियों, चुनाव अमले के पक्षपातपूर्ण रवैये और पुलिस की धक्केशाही के आधार पर इस जीत को एडवोकेट राजविंदर सिंह बैंस, हरिंदरपाल सिंह ईशर और परमिंदर सिंह विग के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याची ने कहा कि उन पर दर्ज मामला उन्हें बदनाम करने और उनका राजनीतिक करियर खत्म करने की कोशिश थी। याची पर जब मामला दर्ज हुआ था, तब बसपा के नेता लिखित रूप में यह मान चुके थे कि उन्होंने गलती से याची के खिलाफ शिकायत की थी। शहीद भगत सिंह नगर जिले की पुलिस ने कुमारी मायावती को जांच में शामिल करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed