{"_id":"68945402c67180a39806372e","slug":"heavy-rain-alert-again-in-punjab-threat-of-flood-district-wise-control-room-numbers-issued-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में फिर भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का खतरा; जारी किए जिला वार कंट्रोल रूम नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में फिर भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का खतरा; जारी किए जिला वार कंट्रोल रूम नंबर
Thu, 07 Aug 2025 01:03 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:03 PM IST
सार
पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट है। ऐसे में सूबे में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पठानकोट में पानी में डूबी कार।
- फोटो : संवाद (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साथ लगते राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते पंजाब की नदियां उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पंजाब में सतलुज, ब्यास, रावी और घग्गर नदियां उफान पर हैं। ऐसे में पंजाब में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं पंजाब के सभी जिला प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब का पारा फिलहाल सामान्य के पास बना है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त से पंजाब में भारी बारिश पड़ने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि आने वाले चार दिनों के दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद, सरकार ने सभी जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू किए हैं। संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों में नदियों और जल निकासी की वास्तविक समय निगरानी जारी है। संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। प्रत्येक जिले में जूनियर इंजीनियरों की देखरेख में कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के तीन मुख्य बांधों में जल स्तर सुरक्षित सीमा के भीतर
- भाखड़ा बांध: 1637.40 फीट (अधिकतम 1680)
- पौंग बांध: 1373.08 फीट (अधिकतम 1390)
- रणजीत सागर बांध: 1694.64 फीट (अधिकतम 1731.55)
जिला वार कंट्रोल रूम फोन नंबर
- रोपड़: 01881-221157
- गुरदासपुर: 01874-266376 / 1800-180-1852
- पठानकोट: 01862-346944
- अमृतसर: 01832-229125
- तरन तारन: 01852-224107
- होशियारपुर: 01882-220412
- लुधियाना: 0161-2520232
- जालंधर: 0181-2224417 / 94176-57802
- एसबीएस नगर: 01823-220645
- मानसा: 01652-229082
- संगरूर: 01672-234196
- पटियाला: 0175-2350550 / 0175-2358550
- मोहाली: 0172-2219506
- श्री मुक्तसर साहिब: 01633-260341
- फरीदकोट: 01639-250338
- फाजिल्का: 01638-262153 / 01638-260555
- फिरोज़पुर: 01632-245366
- बरनाला: 01679-233031
- बठिंडा: 0164-2862100 / 0164-2862101
- कपूरथला: 01822-231990
- फतेहगढ़ साहिब: 01763-232838
- मोगा: 01636-235206
- मलेरकोटला: 01675-252003