फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gurdeep Bath expelled from party had opposed AAP candidate in Barnala by election

Punjab: आप ने गुरदीप बाठ को पार्टी से निकाला, बरनाला उपचुनाव में AAP कैंडिडेट का किया था विरोध, उतरे थे आजाद

Tue, 29 Oct 2024 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 29 Oct 2024 04:52 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने बरनाला से पार्टी नेता गुरदीप बाठ को पार्टी से निकाल दिया है। बाठ ने बरनाला सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी कैंडिडेट हरेंद्र सिंह धालीवाल का विरोध किया था और खुद निर्दलीय तौर पर नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
Gurdeep Bath expelled from party had opposed AAP candidate in Barnala by election
गुरदीप बाठ - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने नेता को पर कार्रवाई की है। विधानसभा सीट बरनाला में उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे गुरदीप बाठ को आप ने पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी की तरफ से गुरदीप बाठ की प्रारंभिक सदस्यता भी खारिज कर दी गई है। उपचुनाव में पार्टी की तरफ से टिकट न दिए जाने के बाद गरदीप बाठ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने बरनाला सीट पर हरिंदर सिंह धालीवाल (35) को टिकट दिया है। हरेंद्र सिंह धालीवाल बरनाला से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और संगरूर के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के करीबी हैं। हरिंदर सिंह धालीवाल बरनाला जिले के गांव छीनीवाल के किसान परिवार से हैं। पिता पशु पालन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हो पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हो, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। यह अनुशासनहिनता है। आम आदमी पार्टी इस तरह के व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं करती। आपके आचरण और गतिविधियों के कारण पार्टी के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है और आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट न मिलने पर छलका गुरदीप सिंह बाठ का दर्द
आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरदीप सिंह बाठ का विधानसभा सीट बरनाला से उपचुनाव के लिए टिकट कट गया। हालांकि वह टिकट के प्रबल दावेदार दावेदार माने जा रहे थे। आप ने यहां से हरेंद्र सिंह धालीवाल को प्रत्याशी बनाया है। टिकट न मिलने से नाराज गुरदीप सिंह बाठ ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक वीडियो डालकर कहा था कि पार्टी ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें पार्टी ने 8-10 साल पुराने कार्यकर्ताओं को छोड़कर परिवारवाद की शुरुआत की है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने चाहने वालों को संबोधित करते हुए कहा आने वाले समय में हम जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed