{"_id":"6a268e9bab24b8cfeb00507f","slug":"gunshot-fired-at-amritsar-dcp-office-arms-branch-accident-occurs-during-weapon-inspection-employee-injured-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: डीसीपी कार्यालय की असला शाखा में चली गोली, हथियार जांच के दौरान हादसा; पुलिस कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: डीसीपी कार्यालय की असला शाखा में चली गोली, हथियार जांच के दौरान हादसा; पुलिस कर्मचारी घायल
Mon, 08 Jun 2026 03:14 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:14 PM IST
सार
असला शाखा में नियमित जांच और हथियारों के निरीक्षण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक हथियार को चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी नरैण दास को लग गई।
विज्ञापन
Firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी कार्यालय स्थित असला (आर्म्स) शाखा में सोमवार को हथियारों की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। घायल की पहचान नरैण दास के रूप में हुई है, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार असला शाखा में नियमित जांच और हथियारों के निरीक्षण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक हथियार को चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी नरैण दास को लग गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डीसीपी विजय आलम सिंह का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किस परिस्थिति में चली और हथियार की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। घटना के संबंध में विभागीय स्तर पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।