फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Governor Gulabchand Kataria and Radha Soami chief security personnel clashed in Ferozepur see video

Video: राज्यपाल कटारिया और राधा स्वामी डेरा प्रमुख के सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़े, खूब हुई धक्का-मुक्की

Tue, 10 Feb 2026 12:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Feb 2026 12:36 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और राधा स्वामी डेरे के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए। सुरक्षा कर्मियों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की चलती रही। 

विज्ञापन
Governor Gulabchand Kataria and Radha Soami chief security personnel clashed in Ferozepur see video
फिरोजपुर में राज्यपाल और डेरा ब्यास प्रमुख के सुरक्षाकर्मियों में भिड़ंत। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार को नशा मुक्ति रैली के लिए फिरोजपुर पहुंचे थे। सारागढ़ी गुरुद्वारा से लेकर सरकारी स्कूल शहर तक नशा मुक्ति रैली निकाली गई। रैली के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ राधा स्वामी डेरे के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल और राधा स्वामी डेरे के सुरक्षाकर्मी भी साथ मौजूद थे। खासी भीड़ के चलते राज्यपाल कटारिया और डेरे के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए। ये सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। काफी रास्ते तक वे आपस में धक्का मुक्की करते हुए नजर आए। काफी देर तक राज्यपाल और डेरा ब्यास प्रमुख के सुरक्षाकर्मियों के बीच खींचतान चलती रही। 
विज्ञापन




इसके बाद फिरोजपुर में नशा मुक्त रैली के दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब को नशा मुक्त करने का संदेश दिया। इससे पहले राष्ट्रीय गान हुआ। इस मौके पर राज्यपाल कटारिया ने कहा कि पंजाब नशे से तभी मुक्त हो सकता है जब सभी सुरक्षा एजेंसियां व समाजसेवी एकजुट होकर इसके खिलाफ काम करें।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed